2026 में दुल्हन बनने वाली हैं? यहां देखें लहंगे के साथ दुपट्टा बांधने के 5 स्टाइलिश और आकर्षक तरीके

इस साल दुल्हन बनने जा रही हैं, मगर लहंगे के साथ दुपट्टे को कैसे स्टाइल करना है ये समझ नहीं आ रहा, तो यहां दुपट्टा स्टाइलिंग के 5 लेटेस्ट तरीके देख सकती हैं। ये ट्रेडिशनल लहंगा लुक में मॉडर्न का तड़का लगाने में मदद कर सकते हैं।  
Updated:- 2026-11-20, 19:55 IST
Different Dupatta Draping Styles for Brides

क्या आप भी इस साल दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लहंगा लुक को लेकर कन्फ्यूज हैं? तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। आमतौर पर लड़कियां लहंगे का रंग और डिजाइन तो पसंद कर लेती हैं, मगर इसके दुपट्टे की स्टाइलिंग को लेकर अक्सर भ्रमित रहती हैं। सालों से ज्यादातर दुल्हनें ब्राइडल लुक के साथ वही 2-3 तरीकों से दुपट्टे स्टाइल करती आ रही हैं, लेकिन इस साल आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आजकल ये 5 Dupatta Draping स्टाइल काफी ट्रेंड में हैं, जो सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। ये ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न का तड़का लगते हुए एक खूबसूरत और ग्रेसफुल ब्राइडल लुक पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इन्हें लहंगे के साथ कम समय में आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह आप लहंगे के साथ दुपट्टे को आसानी से मैनेज कर सकती हैं।

1. दुपट्टे को बेल्ट या कमरबंद के साथ स्टाइल करें

Style the dupatta with a belt or waistband

अगर अपनी शादी पर सामान्य से हटकर कुछ अलग तरीके से लहंगा स्टाइल करना चाहती हैं, तो ब्राइडल लहंगा लुक के लिए अपने दुपट्टे की प्लेटिंग बनाएं, फिर इन्हें आगे की ओर थोड़ा छोटा और पीछे कि ओर लंबा रख कर कंधे पर पिन कर लें। अब कमर में बेल्ट या कमरबंद लगाकर दुपट्टे की आगे की प्लेटिंग को सुरक्षित कर लें। और पीछे बचे दुपट्टे को एक छोर से पकड़कर साइड की ओर से कमर के पास पिन कर लें। अगर जरूरी हो तो दूसरे दुपट्टे को सिर पर रखें और पिन से सिक्योर कर लें। इस तरह आपको मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक पाने में मदद मिलती है।

2. ओपन सिंगल दुपट्टा स्टाइलिंग

Open single-dupatta style

ब्राइडल लुक को यादगार बनाने के लिए दुपट्टा बांधने का यह यूनिक तरीका देख सकती हैं। खासकर अगर आप पेस्टल या सिंगल बोल्ड रंग का लहंगा पहन रही हैं, जिसके साथ डिजाइनर ब्लाउज बनवाया है, तो दुपट्टा बांधने का यह तरीका सबसे अच्छा रहेगा। सिंगल दुपट्टे को दोनों ओर से बराबर करके माथे पर पिन कर लें, फिर एक तरफ से दुपट्टे को कंधे से आगे कि ओर ले आएं और दूसरी ओर से इसे पीछे रखें। इसके साथ खुले बाल अधिक आकर्षक लग सकते हैं। इसमें ब्लाउज और लहंगे का घाघरा दोनों पूरी तरह दिखते हैं और आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं।

3. फ्रंट फ्लो दुपट्टा ड्रेपिंग

Front-flow dupatta draping

दुपट्टे को फ्लो करवाने के लिए इसे दोनों ओर कंधे पर पिन कर लें और आगे कि ओर से प्लेटिंग जैसा V-आकार का फ़्लो बनाने की कोशिश करें। दुपट्टे को पहले से सामने की तरफ ढीला छोड़ दें, इस तरह आपके लिए यह स्टाइल बनाना बहुत आसान हो जाएगा। अगर जरूरत हो तो इसके साथ दूसरे दुपट्टे से सिर पर ओपन पल्ला रख सकती हैं। दुपट्टा बांधने का यह डिजाइन पंजाबी ब्राइड्स का पसंदीदा है। कम मेहनत में जल्दी बंध जाने वाला यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगता है और ट्रेडिशनल से हटकर आपको मिनटों में यूनिक और आकर्षक लहंगा लुक दे सकता है।

4. सिंगल दुपट्टे से करें चेस्ट और हेड ड्रेपिंग

single dupatta for chest and head draping

अगर आपकी शादी के दिन भी नजदीक आ गए हैं और अभी तक लहंगे के साथ दुपट्टा कैसे पहनना है यह नहीं सोच पा रही हैं, तो यह स्टाइल सबसे अच्छा रहेगा। यह दुपट्टा लेने का बहुत पारंपरिक तरीका है। पुराने सिंपल दुपट्टा ड्रेपिंग से हटकर इस बार यह ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की दुपट्टा ड्रेपिंग डिजाइन सिखों में खूब पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए एक बड़ा दुपट्टा चाहिए, जिसे बीच में से सिर पर रखना होता है। इसे अलग-अलग तरह से पिन कर सकती हैं। जैसे एक तरफ से आगे की ओर लाकर कंघे से लटकता हुआ छोड़ दें और दूसरी तरफ से दुपट्टे का एक छोर पकड़कर उसे आगे कि ओर ओढ़ते हुए दूसरे कंधे पर पिन कर लें।

यह भी पढ़ें- Dupatta Styling Tips: एथनिक आउटफिट के साथ ऐसे करें दुपट्टा स्टाइल, लुक दिखेगा परफेक्ट

5. फ्रंट सिंगल शोल्डर सिक्योर फ्लोई दुपट्टा स्टाइल

Front single-shoulder flowy dupatta style

सिंगल शोल्डर सिक्योर फ्लोई दुपट्टा स्टाइल आमतौर पर रिसेप्शन और एंगेजमेंट लुक के लिए अधिक आकर्षक साबित हो सकता है। यह दुपट्टा बांधने का सबसे आसान तरीका हो सकता है। इसके लिए एक कंधे पर दुपट्टे को पिन कर लें और दूसरी ओर से इसे हाथ पर फ्लो होने दें। आप चाहें तो हाथ के पास प्लेट्स बनाकर अपने दुपट्टे को सिक्योर कर सकती हैं। इस तरह आप लहंगे और दुपट्टे को आसानी से मैनेज कर सकती हैं। यह तरीका आपके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- आलिया से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं के वेडिंग 'दुपट्टा स्टाइल' से लें आप भी इंस्पिरेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
ब्राइडल दुपट्टे के लिए कौन सी फैब्रिक सबसे अच्छी मानी जाती है?
ब्राइडल दुपट्टे के लिए शिफान, जॉर्जेट और सिल्क जैसे हल्के कपड़े अच्छे माने जाते हैं। इन पर हल्की कढ़ाई और खूबसूरत बॉर्डर होना चाहिए, जो आपके लहंगा लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
दुपट्टा बांधने में बेल्ट या कमरबंद का इस्तेमाल कैसे मददगार हो सकता है?
बेल्ट या कमरबंद लगाने से सामने की चुन्नटें अपनी जगह पर मजबूती से टिकी रहती हैं। इस तरह रस्मों-रिवाजों के बाद भी दुपट्टा अपनी जगह पर टिका रहता है।
क्या सिंगल दुपट्टे से ब्राइडल लहंगा लुक पाया जा सकता है?
हां, सिंगल दुपट्टा बांधने के कई ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आसानी से आकर्षक ब्राइडल लुक पाने में मदद मिल सकती है।
हैवी ब्राइडल दुपट्टों को अपनी जगह पर सिक्योर रखने के लिए क्या करें?
हैवी दुपट्टे के प्लेट्स को अपनी जगह पर बनाए रखने के लिए कंधे पर सेफ्टी पिन्स लगाएं। बेहतर सुरक्षा के लिए पिन को कढ़ाई के नीचे या सिलाई वाली लाइनों के साथ छिपाकर लगाएं। अगर आप दुपट्टा सिर पर ओढ़ रही हैं, तो दुपट्टे के बीच वाले हिस्से को जूड़े या हेयर पैडिंग में अच्छी तरह पिन कर लें। अधिक सपोर्ट चाहिए तो कमर पर बेल्ट लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।