इस साल करवा चौथ 4 नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के वक्त सज धजकर चांद को अर्घ्य देती है और फिर अपना व्रत खोलती हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह त्योहार बहुत खास होता है। इस दिन वह सबकुछ ट्राई करती हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दें। हालांकि महिलाओं का लुक बिना बिंदी के हमेशा अधूरा लगता है।
महिलाओं के पास वैसे तो बिंदियों का कलेक्शन होता है, जिसे वह अपने फेस के हिसाब से लगाती हैं। लेकिन इन दिनों कई ऐसी ट्रेंडी बिंदी डिजाइन्स हैं जो आपकी खूबसूरती बढ़ाएगी। अगर आप करवा चौथ पर सिंपल और सोबर लुक कैरी करना चाहती हैं तो इन डिजाइन्स की बिंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि यह बिंदी डिजाइन अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं।
छोटी बिंदी डिजाइन
अगर आपको छोटी बिंदी लगाना पसंद है तो करवा चौथ पर भी इसे ट्राई कर सकती हैं। छोटी बिंदी में कई डिजाइन है जैसे रंगोली, फूल, या फिर स्नैक डिजाइन, आप चाहें तो अपने फेस के अनुसार चुनाव कर सकती हैं। वहीं आपका फेस हार्ट शेप में है तो आप पर छोटी बिंदी सूट करेगी। लेकिन गोल बिंदी के बजाय अलग डिजाइन में छोटी बिंदी कैरी करना चाहती हैं तो अपने कॉस्ट्यूम के अनुसार इसका चुनाव करें।
नग/स्टोन बिंदी डिजाइन
स्टोन वाली बिंदी सिल्वर और ग्लोडन दो रंगों में आती है। इसे मैरिड के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी इस्तेमाल करती हैं। इसमें आपको कई अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इसे खरीदने से पहले यह चेक कर लें कि आपके चेहरे पर किस साइज की स्टोन बिंदी अच्छी लगेगी। अगर आपका फेस छोटा है तो आप पर यह डिजाइन अच्छा लग सकता है।
गोल स्टीकर बिंदी डिजाइन
स्टीकर बिंदी का क्रेज कभी खत्म नहीं होता है। यही नहीं यह किसी भी आउटफिट के साथ मैच कर जाता है। गोल और मीडियम साइज की बिंदी हर चेहरे पर सूट करती है। महिलाएं आम दिनों के अलावा त्योहार या किसी और फ़ंक्शन में भी अक्सर स्टीकर बिंदी का इस्तेमाल करती हैं। आपका चेहरा गोल है तो परफेक्ट लुक देने के लिए मीडियम गोल बिंदी माथे के बीच लगाएं।
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth 2020: माधुरी दीक्षित के इन 5 लुक्स से लें करवाचौथ पर 'Red Outfit' पहनने का आइडिया
बंगाली स्टाइल बड़ी बिंदी डिजाइन
ट्रेडिशनल लुक के साथ कई महिलाएं बड़ी बिंदी लगाती हैं। लेकिन आप अपने आउटफिट्स और फेस के हिसाब से ही इस बिंदी का चुनाव करें। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं बड़ी बिंदी लगाकर एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब हैं जो बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें:करवा चौथ पर नहीं पहनना चाहती हैं कांच की चूड़ियां तो इन्हें ट्राई करें
कुमकुम मराठी बिंदी डिजाइन
फिल्मों की वजह से इन दिनों मराठी लुक खूब पसंद किया जा रहा है। आउटफिट से लेकर बिंदी तक इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप चाहे तो अपनी साड़ी के अनुसार मराठी डिजाइन बिंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि मराठी डिजाइन बिंदी आप कुमकुम या फिर सिंदूर से भी माथे पर लगा सकती हैं। करवाचौथ पर इस डिजाइन से आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
डिजाइनर बिंदी

वर्टिकल बिंदी डिजाइन

अगर आप भी अपने स्पेशल दिन के मौके पर कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो अपने लिए इनमें से कोई विकल्प चुन सकती हैं।

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों