सलवार-कमीज में कैसे करें दुपट्टे को स्टाइल, दिया मिर्जा से लें इंस्पिरेशन

दिया मिर्जा बहुत ही बेहतरीन और खूबसूरत कलाकार है। लोगों द्वारा बहुत ही पसंद की जाती हैं। अगर आप इन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं तो आप जानती होंगी की इनका फैशन सेंस भी बहुत ही ज्यादा अच्छा है और यह ज्यादातर सिंपल लुक कैरी करना पसंद करती हैं। आज हम आपको दिया मिर्जा के कुछ लुक्स दिखाने वाले हैं जिनकी मदद से आप सूट के साथ दुपट्टा ड्रेपिंग कैसे करें, यह सीख सकती हैं।
दोनों कंधों पर करें दुपट्टा टक
दुपट्टा ओढ़ने के कई तरीके होते हैं। लेकिन हम अपने कपड़ों के हिसाब से ही दुपट्टे को अलग-अलग तरीकों को ओढ़ते हैं। आप दिया मिर्जा की तरह ही दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं और इन तरीकों से भी दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं-
- इस तरह के सिंपल सूट में आप एक साइड को भी दुपट्टा रख सकती हैं।
- अगर आपका सूट सिंपल है तो हैवी दुपट्टे को दिया मिर्जा की ओढ़ सकती हैं।
- आजकल मार्केट में दुपट्टों के साइज छोटे और कम चौड़े आने लगे हैं तो अगर आपका दुपट्टा छोटा है यो उसे गले पर रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-सिर्फ दुपट्टे से भी बदल सकता है आपका पूरा लुक, जानिए इसके डिफरेंट स्टाइल
बैक साइड से ओढ़ें दुपट्टा
पीले रंग के इस खूबसूरत प्लाजो वाले सूट में दिया बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही हैं। दिया(देखें दीया मिर्जा के ट्रेडिशनल लुक्स) कि तरह आप भी कंधों के पीछे से दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो दूसरे तरीकों से भी भी दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। साथ ही इस तरह का स्टाइल करने समय इन बातों का भी ध्यान रखें-
- अगर आपके सूट में आगे की तरह हैवी वर्क हो रखा है तो आप इस तरह दुपट्टा ले सकती हैं ताकि सूट का डिजाइन खिलकर आए।
- अगर आपको पीछे से दुपट्टा कैरी करने में दिक्कत आए तो आप दुपट्टे को साइड से भी ले सकती हैं। जिससे सूट का डिजाइन नहीं छुपेगा।
दुपट्टे को बेल्ट के साथ करें स्टाइल
आजकल नए-नए फैशन आ गए हैं। हम सूट के साथ भी बेल्ट को स्टाइल करने लगे हैं। यह दिखने में मॉर्डन लुक देता है और बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखता है। आप बेल्ट के साथ भी दुपट्टे को कई तरह से कैरी कर सकती हैं।(बेल्ट स्टाइल करते समय ना करें ये मिसटेक्स)
- अगर आपको दिया मिर्जा का स्टाइल अच्छा लग रहा है तो आप इसी तरह से दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।
- आप चाहें तो आगे से दुपट्टे को चोट रखकर पीछे से दुपट्टे के एक कोने को अपनी चूड़ी या कड़े के साथ पिनअप कर सकती हैं।
- अगर आपका सूट सिंपल है तो आप दुपट्टे की प्लेट्स बनाकर पीछे की ओर से दोनों साइड से आगे ले सकती हैं और फिर पीछे से हल्ला लूज छोड़कर बेल्ट लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-फ्लोरल दुपट्टे को इस तरह से करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी बेहद खूबसूरत
अगर आपके घर में कोई फंक्शन होने वाला है तो आप इन तरीकों से दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारे समझाने का तरीका समझ आया या नहीं।
हम इसी तरह लिए नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।