लहंगे में लगाएं लटकन की ये डिजाइंस, टिक जाएंगी आप पर सबकी निगाहें

करवा चौथ का त्योहार आते ही महिलाएं इस तलाश में लग जाती हैं कि वो इस अवसर के लिए कैसे सज संवर कर तैयार होंगी। इसके लिए उनकी शॉपिंग भी महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती है। खासतौर पर महिलाएं करवा चौथ के लिए एक नहीं कई आउटफिट खरीदती हैं।
इस बार भी महिलाएं एथनिक लुक के लिए सलवारसूट और लहंगे की तलाश में होंगी । मगर आप यदि नए लहंगे की जगह पुराने को ही नया लुक देना चाहती हैं, तो आप अपने लहंगे की लटकन बदल कर उसे नया लुक दे सकती हैं।
आपको अपने लहंगे के हिसाब से बाजार में लटकन की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। आप इन्हें लहंगे के हिसाब से कस्टमाइज भी करा सकती हैं। आज हम आपको लहंगे की लटकन के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- लहंगे के साथ बैकलेस ब्लाउज के ये डिजाइंस आपके लुक्स में लगाएंगे ग्लैमर का तड़का

कपड़े की डिजाइनर लटकन डिजाइन
- आप अपने लहंगे के फैब्रिक से मैच करते हुए फैब्रिक से लहंगे की लटकन बनवा सकती हैं। यदि आपको सेम फैब्रिक की लटकन न मिले तो आप वेलवेट की लटकन लहंगे पर लगवा सकती हैं।
- इस तरह की लटकन दिखने में हैवी लगती हैं, मगर वास्तव में बहुत ही लाइट वेट होती हैं। इससे लहंगे का वजन भी नहीं बढ़ता है और यह लहंगे को खूबसूरत लुक भी देती हैं।
- आपको बाजार में कपड़े की डिजाइनर लटकन 50 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में मिल जाएगी। आप किसी अच्छे टेलर से भी इस तरह की लटकन बनवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ते दामों में लहंगा
फ्रिंज डिटेलिंग वाली लटकन डिजाइन
- फ्रिंज डिटेलिंग वाली लटकन भी आपको बाजार में खूब मिल जाएंगे। इसमें आपको बड़ी और छोटी दोनों डिजाइंस मिल जाएंगी। आपको इसमें वैरायटी भी ढेरों मिलेंगी इसलिए अपने लहंगे के पैटर्न के हिसाब से आप इनका चुनाव कर सकती हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिंज डिटेलिंग वाली लटकन आपके लहंगे या दुपट्टे पर किए गए काम में फस सकती हैं। इससे वह खराब भी हो सकती हैं इसलिए आपको इस तरह की लटकन को सिल्क, जॉर्जेट या फिर सिंपल लुक वाले लहंगे के साथ ही कैरी करना चाहिए।
- आपको बाजार में 100 रुपये से लेकर 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में इस तरह की फ्रिंज वाली डिजाइनर लटकन लहंगे के लिए मिल जाएगी।
नाम वाली लटकन डिजाइन
- नाम वाली लटकन को ट्रेंड नया नहीं है। आपको इस तरह की लटकन डिजाइन में बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी। आप इस तरह की लटकन को अपने लिए कस्टमाइज भी करा सकती हैं।
- आप इसमें अपने पति का नाम या फिर अपना नाम लिखवा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप इस तरह की लटकन में अपनी और भी प्रिय चीजों को जुड़वा सकती हैं। जैसे अपनी शादी की डेट या फिर पति के लिए कोई अच्छा सा मैसेज।
- यदि आप इस तरही की लटकन को कस्टमाइज करा रही हैं, तो आपको 500 रुपये तक इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।
आप भी ऊपर दिखाई गई लटकन डिजाइंस को इस बार करवा चौथ अपने लहंगे पर लगवा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।