Wed Oct 7, 2026 | Updated 09:06 PM IST

डांडिया खेलते वक्त बार-बार खुलती है ब्लाउज की डोरी? ट्राई करें यह सिंपल और स्मार्ट ट्रिक्‍स 

नवरात्रि में गरबा और डांडिया रास के दौरान अगर आप भी बैकलेस या डीप नेक ब्लाउज पहन रही हैं, तो सिलिकॉन पैड्स और ग्रिप टेप की मदद से डोरी को परफेक्ट लॉक कर सकती हैं।
Updated:- 2026-10-07, 19:44 IST
image

नवरात्रि के दिनों में चारों तरफ डांडिया और गरबा की धूम मची रहती है। डांडिया नाइट के दौरान अधिकतर लड़कियां पारंपरिक चनिया-चोली, बैकलेस और डीप नेक ब्लाउज पहनकर स्टाइलिश लुक क्रिएट करती हैं। गरबा खेलते समय लगातार हाथ हिलाने और तेज स्टेप्स करने के कारण ब्लाउज की डोरी बार-बार ढीली होने लगती हैं। डांस के बीच में बार-बार रुककर डोरी बांधना एक बड़ी परेशानी है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सिलिकॉन पैड का सिंपल और स्मार्ट हैक आजमा सकती हैं।

ब्लाउज की डोरी को बिना खिसके घंटों तक कैसे टिकाए?  

गरबा करते समय बार-बार ब्लाउज की डोरी बांधना किसी झंझट से कम नहीं है। इस परेशानी से बचने के लिए आप एक छोटी सी ट्रिक आजमा सकती हैं। यही आपकी ब्लाउज डोरी को बिना खिसके घंटों तक मजबूती से टिकाए रखेगी।

do

(image credit: pinterest/Ishaaaaa~)

सिलिकॉन पैड और ग्रिप से ब्लाउज की डोरी लॉक करें

डांडिया रास के दौरान डोरी ढीली होना एक आम बात है। ऐसे में इसे मजबूत बनाएं रखने के लिए आप बाजार में मिलने वाले छोटे सिलिकॉन पैड्स या एंटी-स्लिप ग्रिप पैड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने ब्लाउज की डोरी में गांठ लगाएं और गांठ के बिल्कुल बीच में या नीचे की तरफ यह सिलिकॉन पैड रख दें। ऐसा करने से कपड़ा आपस में फिसलता नहीं है और पसीने के बाद भी गांठ पूरी तरह लॉक रहती है।

सिलिकॉन बॉडी टेप का इस्तेमाल

इस खास ट्रिक के अलावा आप डोरी बांधने के बाद गांठ के मिलने वाले हिस्से पर छोटा सा डबल-साइडेड सिलिकॉन फैशन टेप भी लगा सकती हैं। यह टेप स्किन के लिए सेफ होने के साथ-साथ डोरी को बार-बार कंधों से नीचे सरकने से भी रोकती है। 

यह भी पढ़ें- Blouse Fitting Tips: ढीले ब्लाउज को मिनटों में करें री-फिट, कमाल करेंगे ये ट्रिक्स

डोरी को खिसकने से बचाने के टिप्स

अगर आप भी चाहती हैं, कि डोरी बार-बार गरबा करते समय खिसके ना, तो कुछ टिप्स का ध्यान रखें। 

  • हैवी लटकन के ऊपरी हिस्से में छोटा सिलिकॉन ओ-रिंग लगा सकती हैं। इससे लटकन का पूरा वजन गांठ पर पड़ेगा और डोरी आसानी से नहीं खुलेगी।
  • डोरी को साधारण सिंगल गांठ के बजाय हमेशा दोहरी गांठ में बांधें।
  • आप डोरी बांधने से पहले डोरी के फैब्रिक पर हल्का सा हेयर स्प्रे छिड़क सकती हैं।
  • गांठ लगाने के बाद ब्लाउज के अंदरूनी हिस्से से एक छोटी सेफ्टी पिन लगाएं। 

bl

(image credit: pinterest/Ishaaaaa~)

निष्कर्ष:  नवरात्रि गरबा नाइट्स में अगर आप भी खुलकर डांस करती हैं और ऐसे में बार-बार डोरी खुलने लगती हैं, तो अब टेंशन लेने के बजाय आप डांडिया नाइट में जाने से पहले सिलिकॉन पैड और ग्रिप टेप का स्मार्ट हैक आजमा सकती हैं। यह छोटा सा सीक्रेट टिप आपकी डोरी को पूरी रात लॉक करके रखेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

(Image Credit: AI)

FAQ
क्या सिलिकॉन पैड लगाने से त्वचा पर खुजली या एलर्जी हो सकती है?
नहीं, ब्यूटी और फैशन के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलिकॉन पैड्स और टेप स्किन-फ्रेंडली होते हैं और त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।
अगर पसीना ज्यादा आए तो क्या सिलिकॉन टेप निकल जाएगा?
अच्छी क्वालिटी के वाटरप्रूफ और स्वेट-प्रूफ सिलिकॉन टेप पसीने में भी अपनी पकड़ बनाए रखते हैं और बिल्कुल नहीं छूटते।
अगर घर पर सिलिकॉन पैड न हो तो तुरंत क्या जुगाड़ करें?
आप डोरी की गांठ के बीच में एक छोटा सा ट्रांसपेरेंट रबर बैंड लपेट सकती हैं या गांठ पर थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर छिड़क सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।