चौड़े कंधे वाली महिलाएं ब्लाउज बनवाते समय न करें ये 3 गलतियां
-1788792258230.webp)
साड़ी हो या लहंगा, दोनों की खूबसूरती को बढ़ाने में ब्लाउज काफी मदद करते हैं। ब्लाउज को अगर सही कट और शेप के हिसाब से चुना जाए, तो यह एकदम परफेक्ट लुक देता है। बात करें चौड़े कंधे वाली महिलाओं की, तो उनके लिए सही ब्लाउज कट और स्टाइल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आपके कंधे भी चौड़े हैं और आप अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ब्लाउज नहीं सिलवा पा रही हैं, तो दर्जी से ब्लाउज बनवाते समय इन 3 गलतियों को करने से बचें।
चौड़े कंधे वाली महिलाएं ब्लाउज सिलवाते समय न करें ये 3 गलतियां
अगर आप ब्लाउज बनवाते समय सही कट और डिजाइन चुनती हैं, तो इससे चौड़े कंधे भी काफी खूबसूरत दिखते हैं। वहीं कुछ गलतियां आपके लुक को खराब कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन 3 गलतियों के बारे में, जिन्हें चौड़े कंधे वाली महिलाओं को करने से बचना चाहिए -
1. गलत नेकलाइन चुनने की गलती
चौड़े कंधों को कम दिखाने के लिए सही नेकलाइन चुनना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कुछ महिलाएं नेकलाइन चुनने में ही गलती कर बैठती हैं। वे अक्सर बोट नेक या बहुत चौड़े हॉल्टर नेक ब्लाउज सिलवा लेती हैं, जो कंधों की चौड़ाई को और ज्यादा दिखाता है। इससे पूरा लुक खराब दिखने लगता है। ऐसे में आप बोट नेक की जगह वी-शेप या स्वीटहार्ट नेकलाइन चुन सकती हैं। ये नेकलाइन्स ध्यान को नीचे की तरफ खींचती हैं, जिससे कंधों की चौड़ाई कम नजर आती है।
-1788793051307.webp)
(image credit: pinterest/Velorose)
यह भी पढ़ें- Blouse Fitting Tips: ढीले ब्लाउज को मिनटों में करें री-फिट, कमाल करेंगे ये ट्रिक्स
2. गलत स्लीव्स चुनना
कई बार चौड़े कंधे वाली महिलाएं नए डिजाइन के चक्कर में गलत स्लीव्स वाला ब्लाउज बनवा लेती हैं। आजकल पफ स्लीव्स, फ्रिल स्लीव्स या शोल्डर पैड्स काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन इस तरह की स्लीव्स चौड़े कंधों को और ज्यादा फूला हुआ दिखाती हैं, जो आपके साड़ी लुक को फीका कर सकती हैं। इसकी जगह आप कोहनी तक की लंबी स्लीव्स या 3/4 स्लीव्स चुन सकती हैं।
3. पतली स्ट्रैप्स और ऑफ-शोल्डर कट्स चुनना
ऑफ-शोल्डर कट्स दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन यह डिजाइन चौड़े कंधे वाली महिलाओं के बॉडी शेप के लिए सही नहीं होता। चौड़े कंधे वाली महिलाएं अगर ऐसे ब्लाउज पहनेंगी, तो इससे उनके कंधों का फैलाव और ज्यादा नजर आएगा। ऐसे में आप पतली स्ट्रैप्स की जगह चौड़ी स्ट्रैप्स वाले ब्लाउज चुनें। यह कंधों के हिस्से को सही तरीके से कवर करके पूरे लुक में बैलेंस बनाने में मदद करता है।
-1788793070005.webp)
(image credit: pinterest/MoshAesthetic)
यह भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के वी-नेक ब्लाउज डिजाइंस, रक्षाबंधन पर करें ट्राई
निष्कर्ष: चौड़े कंधे वाली महिलाएं अगर सही कट्स, नेकलाइन और स्लीव्स का ध्यान रखते हुए ब्लाउज बनवाएंगी, तो इससे उनका पूरा लुक उभरकर आएगा और वे साड़ी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी। आप भी ऊपर बताई गई इन गलतियों को ध्यान में रखकर अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज बनवा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या चौड़े कंधे वाली महिलाओं को स्लीवलेस ब्लाउज बिल्कुल नहीं पहनने चाहिए?
- ऐसा नहीं है; सही नेकलाइन और चौड़ी पट्टियों वाले स्लीवलेस ब्लाउज चौड़े कंधों को बहुत ही एस्थेटिक और स्लिम लुक देते हैं।
- क्या पफ स्लीव्स चौड़े कंधों पर अच्छी लगती हैं?
- नहीं, कंधों पर चुन्नटों या पफ वाली स्लीव्स पहनने से अपर बॉडी में और ज्यादा वॉल्यूम जुड़ जाता है, जिससे कंधे जरूरत से ज्यादा चौड़े और भारी दिखने लगते हैं।
- क्या पैडेड ब्लाउज पहनने से कंधे और ज्यादा चौड़े नजर आते हैं?
- जी हां, अगर ब्लाउज में कंधों के पास बहुत भारी पैडिंग या शोल्डर पैड्स लगे हों, तो वे कंधों की चौड़ाई को और बढ़ा देते हैं; इसलिए लाइटवेट पैडिंग ही चुननी चाहिए।
- चौड़े कंधों के लिए कौन सी नेकलाइन सबसे ज्यादा फ्लैटरिंग और स्लिमिंग मानी जाती है?
- गहरे वी-नेक, यू-नेक और स्वीटहार्ट नेकलाइन सबसे बेस्ट माने जाते हैं, क्योंकि ये ध्यान को चौड़ाई के बजाय ऊपर से नीचे की ओर खींचते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।