Daily Wear Silver Anklet Design: पैरों की शोभा बढ़ाएंगी चांदी की ये खूबसूरत एंकलेट, देखें डिजाइंस

Silver Anklet Designs:पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए चांदी की पायल या एंकलेट हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही हैं। चाहे आप ऑफिस जाती हों, कॉलेज स्टूडेंट हों या घर की जिम्मेदारी संभालती हों एंकलेट आपके पूरे लुक को बदल देता है। आज के समय में शादी-शुदा महिलाएं और लड़कियां भारी भरकम पायलों की जगह डेली वियर के लिए हल्के और ट्रेंडी डिजाइंस वाली एंकलेट चुनना पहना पसंद करती हैं। ये एंकलेट्स न केवल पहनने में आरामदायक होती हैं बल्कि मॉर्डन और और पारंपरिक सूट-साड़ी या वेस्टर्न ड्रेस के साथ खूब जचती हैं। आज के इस लेख में हम आपके लिए चांदी की एंकलेट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप डेली बेसेस पहन सकती हैं।
स्लीक चेन एंकलेट (Sleek Chain Anklet Design)

अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो स्लीक चेन एंकलेट आपके लिए बेस्ट है। इस एंकलेट की डिजाइन पतली चांदी की तार जैसी होती है जिसमें बहुत छोटे-छोटे हुक या बारीक डिजाइन बने होते हैं। इसे आप जींस, ट्राउजर या सलवार-सूट किसी के भी साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Diamond Mangalsutra Designs: डेली वियर के लिए ट्रेंड में हैं ये लाइटवेट मंगलसूत्र डिजाइंस, हर आउटफिट पर दिखेंगे लाजवाब
चार्म्स एंकलेट (Charms Anklet Design)

कॉलेज जाने वाली लड़कियों और यंग वर्किंग महिलाओं के बीच चार्म्स एंकलेट काफी पॉपुलर है। इसमें एक साधारण चेन होती है जिससे छोटे-छोटे सितारे, दिल, तितली या मोतियों जैसे चार्म्स लटके होते हैं। चलते समय इनकी हल्की सी हलचल बहुत आकर्षक लगती है। यह आपके पैरों को एक मॉडर्न और कूल वाइब देती है।
ब्लैक बीड्स एंकलेट (Black Beads Anklet Designs)

अगर आप नजर से बचने के लिए काला धागा पहनती हैं, तो ब्लैक बीड्स एंकलेट स्टाइल के साथ नजर से बचाने दोनों का काम करेगी। काले मोतियों वाली चांदी की एंकलेट काफी पसंद की जा रही है। इसमें चांदी की चेन के बीच-बीच में छोटे काले मोती पिरोए जाते हैं। यह डेली के इस्तेमाल के लिए बहुत ही टिकाऊ और स्टाइलिश विकल्प है। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइंस मिल जाएंगी, जिसमें काली मोती के बीच एलिफेंट, बटरफ्लाई और फ्लावर लगे होते हैं।
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर एंकलेट (Oxidized Silver Anklet Design)

अगर आपको थोड़ा बोहो या विंटेज लुक पसंद है, तो ऑक्सीडाइज्ड पॉलिश वाली चांदी की एंकलेट पहन सकती हैं। इनमें अक्सर फूल-पत्तियों या जालीदार पैटर्न के बारीक काम होते हैं। ये एंकलेट्स कुर्ती और एथनिक स्कर्ट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं।
इसे भी पढ़ें-सगाई में देने के लिए यहां देखें पायल के नए डिजाइंस के फोटो, होने वाली बहु को आएंगे खूब पसंद
Image Credit, KARMAPLACE, Etsy, Pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।