Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

Diamond Mangalsutra Designs: डेली वियर के लिए ट्रेंड में हैं ये लाइटवेट मंगलसूत्र डिजाइंस, हर आउटफिट पर दिखेंगे लाजवाब

मंगलसूत्र हर शादीशुदा महिला के लिए बहुत खास होता है। इसलिए, जब वह मार्केट में मंगलसूत्र खरीदने जाती हैं, तो वह चाहती हैं कि उनका डिजाइन सबसे अच्छा और परफेक्ट हो।
Updated:- 2026-02-11, 17:29 IST
daily wear diamond mangalsutra designs for newly married women

मंगलसूत्र डिजाइंस सिलेक्ट करना इतना आसान नहीं होता। बाजार में इतने सारे डिजाइन मिलते हैं कि समझ नहीं आता कौन सा लें और कौन सा छोड़ें। पहले के समय में मंगलसूत्र ज्यादा भारी और लंबे होते थे। हालांकि, समय के साथ अब इसके डिजाइन और लुक में काफी बदलाव हुआ है। आजकल महिलाएं हल्के, छोटे और स्टाइलिश डिजाइन पसंद करती हैं। डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन का क्रेज अब महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल रहा है। खासकर वर्किंग महिलाएं ऐसा मंगलसूत्र चाहती हैं, जो गले में पहने हुए सुंदर भी लगे और ज्यादा भारी भी न लगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको छोटे और खूबसूरत डायमंड मंगलसूत्र के डिजाइन लेकर आए हैं। यहां से आप सजेशन ले सकती हैं।

इन्फिनिटी साइन मंगलसूत्र डिजाइन

ये मंगलसूत्र सिंगल पतली चेन में भी आते हैं और डबल चेन में भी। आप अपनी पसंद के अनुसार इसका चुनाव कर सकती हैं। आजकल पतली सिंगल चेन महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। इन्फिनिटी डायमंड मंगलसूत्र ज्यादा भारी नहीं होते। ध्यान रखें कि ये डिजाइन येलो गोल्ड, व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड में मिलते हैं। आप इन्फिनिटी डायमंड मंगलसूत्र में ऐसा डिजाइन ले सकती हैं।

stylish mangalsutra for working women

Image credit- Ntombizoxolo Ngqawana, Sakshi Sahajwani

सेंट्रल डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन

इसमें काले मोतियों वाली चेन या गोल्ड चेन के बीच में एक सुंदर डायमंड बीच में लगा होता है। आपको सिलेक्ट करना होगा कि आप कितनी काली मोतियों के साथ इस डिजाइन को बनवाना चाहती हैं। बीच में एक बड़ा डायमंड लगा होगा और माला में काली मोतियां होती है। यह डिजाइन बहुत ही सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देता है। यह ज्यादा भारी नहीं लगता, इसलिए डेली वियर के लिए भी अच्छा है।

small mangalsutra designs

image credit- Generic/amazon

हार्ट शेप मंगलसूत्र डिजाइन

अगर आप कुछ अलग मंगलसूत्र चाहती हैं, तो हार्ट शेप डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। इसमें इसमें पेंडेंट दिल के आकार का होता है और उस पर डायमंड लगा होता है। यह सबसे रोमांटिक लुक देता है और ब्राइड्स को काफी पसंद आता है। ध्यान रखें कि इस तरह के डिजाइन में आपको मोतियां कम लगवानी हैं, ताकि यह गले में ज्यादा भारी न लगे। जितना कम आप मोतियां लगवाएंगी, उतना ही यह हल्का बनेगा।

modern mangalsutra styles

फ्लोरल डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन

इसमें पेंडेंट फूल के आकार का होता है। बीच में फूलों के डिजाइन में डायमंड लगे रहते हैं। यह सबसे ज्यादा चलने वाला मंगलसूत्र है। फ्लोरल डिजाइन बहुत ही फेमिनिन और ग्रेसफुल लुक देता है। ज्यादातर महिलाएं इस तरह का ही डिजाइन चुनती हैं। रोजाना पहनने के लिए आप इस तरह का हल्का फ्लोरल डिजाइन चुन सकती हैं।

lightweight mangalsutra for daily wear

image credit- Glowzi/amazon

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- shree krishna art jewellery, PALMONAS, Eternz/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।