अधिकतर महिलाओं को गोल्ड पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में कुछ महिलाएं गोल्ड के कंगन पहनती है, तो वहीं कुछ महिलाएं गोल्ड की चेन। अगर आप भी सावन के महीने में सोना पहनना चाहती है, तो इस महीने में आप इन खूबसूरत सोने की डिजाइन वाली चेन को ट्राई कर सकती है। ऐसी चैन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
बॉक्स स्नेक चेन डिजाइन
सावन के महीने में अगर आप ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट पहनकर शिवालय जा रही है और ऐसे में आप सोने की ज्वेलरी पहनना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत बॉक्स स्नेक चेन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी चेन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। आप इसे सुनार के यहां भी बनवा सकती हैं।
पेपर क्लिप चेन डिजाइन
सावन के महीने में आप इस तरह की खूबसूरत पेपर क्लिप चेन डिजाइन को भी अपने गले में पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की चेन को भी आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन खरीद सकती है। इस चेन को आप न सिर्फ सूट बल्कि साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। इस खूबसूरत चेन की डिजाइन देख घर में मौजूद हर शख्स इसकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।
फ्लैट क्लिपर चेन डिजाइन
अगर आप सावन के महीने में गोल्ड की चेन पहनने का सोच रही है, तो आपके लिए इस तरह की फ्लेट क्लिपर चेन डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की चेन आपको सुनार के यहां मिल जाएगी या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह चेन आपके ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी।
यह भी पढ़ें:Office wear के लिए ये trendy earring designs हैं बेस्ट, लुक को बना देगी गॉर्जियस
स्पेयर गोल्ड चेन डिजाइन
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत स्पेयर गोल्ड चेन डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी गोल्ड चेन आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस चेन की खूबसूरती देख हर कोई इसकी तारीफ करेगा।
यह भी पढ़ें:चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देगी ये 4 kundan nose pin designs ट्रेडीशनल के साथ एथनिक लुक के लिए भी है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit -starkle
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों