Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:30 PM IST

हरियाली तीज पर अपनी पुरानी साड़ी को दें नया ट्विस्ट, ट्राई करें ये 3 ट्रेंडी ड्रेपिंग स्टाइल्स

साड़ी हर खास मौके पर महिलाओं के लुक में चार चांद लगा देती है। इसे पहनने के कई अलग-अलग तरीके भी हैं। आप इस हरियाली तीज 3 तरह से साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-14, 22:17 IST
image

भारतीय पारंपरिक पहनावे में साड़ी का नाम सबसे पहले आता है। शादी-ब्याह से लेकर तीज-त्योहारों तक, अधिकतर महिलाएं अपने लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनती हैं। अगर आप भी इस साल हरियाली तीज पर साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो एक ही तरह से साड़ी ड्रेप करने के बजाय आप 3 अलग-अलग तरीकों से साड़ी ड्रेप कर सकती हैं।

हरियाली तीज पर साड़ी ड्रेप करने के 3 अलग और गॉर्जियस स्टाइल्स

एक साड़ी को कई तरह से ड्रेप किया जा सकता है। अलग-अलग प्रदेशों और शैलियों में इसे ड्रेप करने के कई तरीके हैं। आप इस हरियाली तीज अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 3 ड्रेपिंग आइडियाज ले सकती हैं -

1. मॉडर्न निवी स्टाइल

आजकल साड़ी ड्रेपिंग में मॉडर्न निवी स्टाइल काफी चलन में है। ऐसे में आप इसे ड्रेप करके हरियाली तीज पर भीड़ से अलग दिख सकती हैं। आइए जानें इसे ड्रेप करने का तरीका -

  • सबसे पहले साड़ी के प्लेन सिरे को दाईं से बाईं ओर कमर के चारों तरफ घुमाते हुए पेटीकोट में टक करें।
  • इसके बाद पल्लू की पतली प्लेट्स बनाएं और बाएं कंधे पर पिन से सेट करें।
  • बॉर्डर या प्रिंट को उभारने के लिए आप पल्लू को थोड़ा फैलाकर रखें।
  • अब बाकी बचे कपड़े की नाभि के सामने 5-6 प्लेट्स बनाएं और उन्हें पेटीकोट में खोंस लें।
  • दाईं हिप्स की तरफ से कपड़े को हल्का टाइट खींचकर सामने लाएं और क्नॉट की तरह सामने बांध लें, ताकि कमर पर परफेक्ट शेप मिले।
  • अब आपका लुक रेडी हो जाएगा। आप इसे खुद ड्रेप कर सकती हैं या किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।  

4 - 2026-08-14T215512.782

यह भी पढ़ें- Saree Draping Style: परफेक्ट फिट के लिए ट्राई करें ये साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल, दिखेंगी स्लिम और ग्रेसफुल

2. बंगाली स्टाइल साड़ी ड्रेपिंग 

पूजा-पाठ और त्योहारों पर सबसे ज्यादा बंगाली स्टाइल साड़ी ड्रेपिंग का क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में आप भी हरियाली तीज पर इस तरह से साड़ी ड्रेप कर सकती हैं। जानें इसे ड्रेप करने का तरीका -

  • बंगाली स्टाइल साड़ी ड्रेपिंग के लिए सबसे पहले साड़ी के प्लेन सिरे को कमर के चारों तरफ लपेट लें।
  • इसे पेटीकोट में खोंसते हुए कमर का एक चक्कर पूरा करें।
  • इसके बाद पल्लू की चौड़ी प्लेट्स बनाएं और इसे बाएं कंधे पर डालें।
  • इसकी लंबाई टखने तक रखें और पिन लगाएं।
  • अब बचे कपड़े से नाभि के पास 2-3 बड़ी 'बॉक्स प्लेट्स' बनाएं और अंदर दबा लें।
  • बाएं कंधे से लटकते पल्लू के निचले कोने को दाएं हाथ के नीचे से घुमाकर दाएं कंधे पर डालें।
  • इस तरह से आप बंगाली स्टाइल में साड़ी ड्रेप कर सकती हैं। 

3 - 2026-08-14T215514.346

3. कांजीवरम सिल्क ड्रेपिंग स्टाइल  

अगर आप हरियाली तीज पर कांजीवरम या बनारसी साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो अब आप कांजीवरम सिल्क ड्रेपिंग स्टाइल की मदद से एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। जानें इसे ड्रेप करने का तरीका - 

  • सबसे पहले आप प्लेन सिरे को कमर में टक करने के बाद पल्लू की चौड़ी प्लेट्स बनाकर बाएं कंधे पर पिन करें।
  • इसके बाद दाईं कमर से कपड़ा टाइट खींचते हुए सामने 5-6 चौड़ी प्लेट्स बनाएं और नाभि के नीचे टक कर लें।
  • अब पल्लू के अंदरूनी बॉर्डर को दाएं हाथ के नीचे से लाकर कमर पर पिन करें।
  • पीछे लटकते पल्लू को पूरा फैलाकर रखें ताकि उसका हैवी वर्क साफ दिखे।
  • अब आपका साड़ी लुक तैयार हो गया है। इसे परफेक्ट बनाने के लिए आप कमरबंद या वेस्ट-चेन पहन सकती हैं। 

1 - 2026-08-14T215508.098

यह भी पढ़ें- Modern Saree Look: साड़ी में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो आज ही ट्राई करें ये ड्रेपिंग स्टाइल

अगर आप भी सीधा या उल्टा पल्लू वाली साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस हरियाली तीज आप इन 3 तरीकों से साड़ी ड्रेप करके अपने लुक को परफेक्ट और गॉर्जियस बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

Image Credit: INSTAGRAM/archeepal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।