Colourful Dupatta Designs: गर्मियों में सफेद कुर्ती के साथ स्टाइल करें कलरफुल दुपट्टे, मिलेगा स्टाइलिश लुक

गर्मियां शुरू होते ही सबसे ज्यादा दिक्कत पहनने ओढ़ने की ही होती है। क्योंकि इस मौसम में न तो डार्क कलर के कपड़े पहनने का मन करता है और न ही फिटिंग कपड़े। दरअसल, जब तेज धूप होती है तो डार्क कलर के आउटफिट्स में गर्मी ज्यादा एब्जॉर्ब होती है। ऐसे में व्हाइट कलर से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। अगर आप कंफर्टेबल ऑप्शन देख रही हैं तो सफेद कुर्ती गर्मी के लिए सही रहती है।
हालांकि, कई बार सफेद कुर्ती बार-बार पहनकर थोड़ी बोरिंग सी लगने लगती है। ऐसे में आप व्हाइट कुर्ती से भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। जी हां, कलरफुल दुपट्टे व्हाइट कुर्ती पर बहुत अच्छे लगते हैं। ये आपके आउटफिट को एकदम स्टाइलिश बना देते हैं। तो हम आपको कुछ कलरफुल दुपट्टे के डिजाइंस दिखा रहे हैं और ये भी बताएंगे कि आप इन्हें कैसे स्टाइल करें। आइए देखते हैं-
इन कलर्स का दुपट्टा करें ट्राई
-1777527278558.jpg)
अगर आपकी कुर्ती पूरी तरह व्हाइट है, तो उसके साथ आप रेड, येलो, ग्रीन या पिंक जैसे कलर का दुपट्टा ले सकती हैं। ये आप पर बहुत अच्छे लगेंगे। इन कलर्स के दुपट्टे आपके पूरे लुक को तुरंत हाइलाइट कर देंगे हैं और आपका लुक जबरदस्त लगेगा।
यह भी पढ़ें- Meenakari Earrings: साड़ी हो या सूट, हर आउटफिट संग खूब जचेंगे ये लेटेस्ट मीनाकारी इयररिंग्स
प्रिंटेड दुपट्टे से दें ट्रेंडी टच
-1777527343862.jpg)
नॉर्मल व्हाइट कुर्ती के साथ आप प्रिंटेड कलरफुर दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाता है। आप फ्लोरल, ब्लॉक प्रिंट या बंधनी डिजाइन वाले दुपट्टे ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सिंपल सूट में भी मिलेगा आपको रॉयल लुक, फुलकारी दुपट्टे के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें स्टाइल
दुपट्टा ड्रेप करने का तरीका बदलें

सिर्फ दुपट्टे का कलर ही नहीं, उसे पहनने का तरीका भी बहुत काम आता है।आप एक साइड कंधे पर दुपट्टे डाल सकती हैं। चाहें तो गले में स्टोल की तरह पहन सकती हैं या दोनों कंधों पर फैला कर भी स्टाइल कर सकती हैं। हर स्टाइल में आपका लुक अलग दिखेगा।
कॉन्ट्रास्ट कलर चुनें
-1777527407557.jpg)
आपको बता दें कि व्हाइट कुर्ती के साथ हमेशा कॉन्ट्रास्ट कलर का दुपट्टा ही ज्यादा अच्छा लगता है। जैसे नीला, मरून या मल्टीकलर दुपट्टा। इससे आपका लुक सिंपल होते हुए भी बहुत स्टाइलिश नजर आता है।
यह भी पढ़ें- Bindi Designs: सिंपल सूट को भी रॉयल बना देंगी बिंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शन
लाइट फैब्रिक का दुपट्टा लें
-1777527466228.jpg)
गर्मियों में हैवी दुपट्टा लेंगी तो आपको दिक्कत होगी। इसलिए कॉटन, मलमल या शिफॉन के हल्के दुपट्टा ही लें। ये कैरी करने में काफी ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं और पसीना भी कम आता है।
एम्ब्रॉयडरी या बॉर्डर वाला दुपट्टा
-1777527511549.jpg)
अगर आप थोड़ा फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो थोड़ी सी कढ़ाई या बॉर्डर वाला दुपट्टा ले सकती हैं। ये आपकी सिंपल सफेद कुर्ती को भी थोड़ा रिच और एलिगेंट बना देगा।
यह भी पढ़ें- Backless Blouse Designs: पार्टी लुक को बनाएंगे स्टाइलिश, ट्राई करें ये ट्रेंडी बैकलेस ब्लाउज पैटर्न्स
तो अगर आप भी सफेद कुर्ती पहन-पहन कर बोर हो गई हैं तो इन कलरफुल दुपट्टे के साथ अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।