Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:47 PM IST

सिंपल सूट में भी मिलेगा आपको रॉयल लुक, फुलकारी दुपट्टे के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें स्टाइल

सिंपल सूट के साथ भी अगर आप हैवी दुपट्टे को स्टाइल करेंगी, तो आपको रॉयल लुक मिल सकता है। फुलकारी दुपट्टा, सादे सूट को हैवी लुक देने में मदद कर सकता है। यहां हम आपको फुलकारी दुपट्टे के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं, जो आपके लुक को खास बना सकते हैं।
Updated:- 2026-04-26, 20:49 IST
image

अगर आप सिंपल सूट को बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश और फेस्टिव लुक देना चाहती हैं, तो आपको फुलकारी दुपट्टे को अपनी वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इस तरह के दुपट्टे के साथ आप अगर अपने प्लेन सूट को स्टाइल करेंगी, तो आपको एकदम क्लासी, रॉयल और एलीगेंट लुक मिलेगा। खासकर ब्लैक, क्रीम या व्हाइट आउटफिट के साथ इस तरह के हैवी फुलकारी दुपट्टे आपके लुक को अपग्रेड कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ ट्रेंडिंग और स्टाइलिश फुलकारी दुपट्टे के डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें आपको जरूर अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।

मिरर वर्क फुलकारी दुपट्टा

lk
इस तरह का मिरर वर्क फुलकारी दुपट्टा आजकल काफी चलन में है। आप इसे सिंपल ब्लैक या किसी अन्य रंग से सूट के साथ पहन सकती हैं। इसे प्लेन सूट के साथ पहनना ही सही रहेगा, ताकि दुपट्टे का लुक खिलकर आ सके। यह एक हैवी वर्क वाला दुपट्टा है। ऐसे में किसी पार्टी या फंक्शन के लिए ये बेस्ट है। इसके साथ आप न्यूड या गोल्डन हील्स ले सकती हैं या पंजाबी जूती पहनें। इसे एक साइड कंधे पर खुला छोड़ें तो ये और भी स्टाइलिश लगेगा।

गोटा पट्टी फुलकारी दुपट्टा

beautiful phulkari dupatta design

गोटापट्टी फुलकारी दुपट्टे भी काफी पसंद किए जाते हैं। यह दुपट्टा पंजाबी ट्रेडिशनल वाइब दे रहा है। न्यूट्रल सूट के साथ इस तरह का दुपट्टा काफी प्यारा लगता है। आप इसके साथ झुमके पहनें और गले में कोई नेकपीस न पहनें वरना लुक ओवरलोड हो जाएगा। इसके साथ ब्रेड, लो बन या सॉफ्ट कर्ल्स परफेक्ट लगेंगे। यह दुपट्टा रॉयल और फेस्टिव लुक दे रहा है। 

यह भी पढ़ें- हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 4 दुपट्टे, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

रेड फुलकारी दुपट्टा

nidhi shah on fighting with rupali ganguly aka anupamaa

यह दुपट्टा खासकर न्यूली मैरिड लड़कियों के लिए परफेक्ट च्वॉइस हो सकता है। रेड फुलकारी दुपट्टा व्हाइट या क्रीम सूट के साथ काफी अच्छा लगता है। अगर आप व्हाइट या क्रीम कलर नहीं पहनाा चाहती हैं, तो किसी हल्के कंट्रास्ट रंग के साथ भी ये जचेगा। इस दुपट्टे के साथ ऑक्सीडाइज या सिल्वर झुमके काफी अच्छे लगेंगे। इस तरह की फुलकारी हमेशा ट्रेंड में रहती है और ये कम एक्सेसरीज के साथ भी आपके सुट को एलीगेंट लुक दे सकती है।


यह भी पढ़ें- Dupatta Designs:सिंपल सूट में चाहती हैं न्यू लुक तो स्टाइल करें ये नए डिजाइन वाले दुपट्टे

फुलकारी दुपट्टे के ये डिजाइंस आपके सिंपल से सूट को भी रॉयल लुक दे सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।