Meenakari Earrings: साड़ी हो या सूट, हर आउटफिट संग खूब जचेंगे ये लेटेस्ट मीनाकारी इयररिंग्स

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं आउटफिट के साथ एक से खूबसूरत एक्सेसरीज जरूर शामिल करती हैं। अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ आप कुछ नए डिजाइन वाली मीनाकारी इयररिंग्स को शामिल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे।
ग्रीन फ्लोरल कुंदन वर्क मीनाकारी झुमका
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने ट्रेडिशनल और एथनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अब आप किसी भी तरह के आउटफिट का कलर से मैचकर इस तरह के ग्रीन फ्लोरल कुंदन वर्क मीनाकारी झुमका को शामिल कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स के डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

स्टार शेप पर्ल वर्क मीनाकारी झुमका
यही नहीं आपके लिए इस तरह का खूबसूरत स्टार शेप पर्ल वर्क मीनाकारी झुमका भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको इस तरह का झुमका मिल जाएगा। इसे आप साड़ी के साथ भी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

ग्रीन एंड पिंक मीनाकारी चांद बाली
अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन है और आप उस फंक्शन के दौरान लहंगा पहन रही हैं, तो अपने लहंगे के कलर के हिसाब से आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ग्रीन एंड पिंक मीनाकारी चांद बाली को शामिल कर सकती हैं। आपको इसमें और भी कलर मिल जाएंगे। ऐसे झुमके के डिजाइन अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Kashmiri Jhumka: चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे ऐसे कश्मीरी झुमके, देखें नए और लेटेस्ट डिजाइंस
डोम शेप ब्लू कलर मीनाकारी झुमका
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का डोम शेप ब्लू कलर मीनाकारी झुमका भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। ऐसे झुमके का इन दिनों काफी चलन देखा गया है, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर सकता है।

गोल्ड प्लेटेड येलो कलर मीनाकारी झुमका
अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले गोल्ड प्लेटेड येलो कलर मीनाकारी झुमका को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। ऐसे झुमके के डिजाइंस को आप किसी भी तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शामिल कर पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Kashmiri Earring ke Designs: ट्रेडिशनल और एथनिक लुक के लिए बेस्ट हैं ये 6 कश्मीरी इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Crafty GemS/Etsy/BHAVANA CREATIONS/Mustafa Jamal/Bling Style Pvt. Ltd/Jugnicreation
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।