Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

डीप नेकलाइन टॉप के साथ स्टाइल करें ये चंकी नेकलेस

अगर आपको डीप नेकलाइन टॉप पहनना पसंद है तो आप चंकी नेकलेस उनके साथ ट्राई कर सकती हैं। जिसके बाद आपका लुक और स्टाइलिश लगेगा।
Updated:- 2023-05-19, 13:27 IST
Chunky necklace

हर एक महिला की पसंद अलग-अलग होती है चाहे वो कपड़ो को लेकर हो, मेकअप, ज्वेलरी या फिर अन्य चीजें। वो अपनी पसंद के हिसाब से ही चीजों को खरीदना और उन्हें पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें चंकी ज्वेलरी पहनने का काफी शौक होता है। इसी वजह से वो अपने किसी भी आउटफिट के साथ इसे ट्राई करती हैं।

लेकिन अगर आपको एक्सपेरिमेंट करने का शौक है तो इस बार आप अपने चंकी नेकलेस को डीप नेकलाइन टॉप के साथ ट्राई करें। ये आपके लुक को और स्टाइलिश दिखाएगा।

चंकी चेन डबल लेयर नेकलेस

Double layer necklace

अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप चंकी चेन डबल लेयर नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। डीप नेकलाइन टॉप के साथ ये क्लासी लुक देते हैं साथ ही आपको स्टाइलिश भी दिखाते हैं। ऐसे नेकलेस बॉलीवुड एक्ट्रेस भी काफी पहनती हैं। अगर आप प्लेन डार्क शेड टॉप पहन रही हैं तो इसके साथ गोल्ड नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं प्रिंटेड है तो सिल्वर या पर्ल भी पेयर कर सकती हैं। ये भी काफी अच्छा लुक देता है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से अलग-अलग ड्रेसेस के साथ पहनें अपनी Oxidised Jewellery

इविल आई चंकी नेकलेस

Evel eyes chunku necklace

आजकल इविल आई का फैशन काफी ट्रेंड में कोई। लोगों का मानना है कि, इसको पहनने से नजर कम लगती हैं। इसके चलते लड़कियां इसे ब्रेसलेट, रिंग और एंक्लेट के तरीके से पहनती हैं। मगर आजकल इसके चंकी नेकलेस भी आ गए हैं। जिन्हें आप अपने टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं। ये काफी फंकी लुक देता है साथ ही आपको स्टाइलिश भी लगाता है। इसे आप डे पार्टी या फिर ऑफिस में भी पहन सकती हैं।

टिप्स: इसमें आप सिंगल चेन डिजाइन में भी नेकलेस खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जानें क्या होती है ऑक्सिडाइज्ड जूलरी और कैसे करते हैं इसे कैरी

चंकी नेकलेस विद पर्ल

Chunky necklace ideas

अगर आपको पर्ल नेकलेस पहनना पसंद है तो इसके लिए आपको हैवी नेकलेस लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि आप चंकी नेकलेस में भी इस तरह के सेट ले सकती हैं। जिन्हें आप अपने डीप नेक टॉप के लिए ले सकती हैं। इसमें चाहे तो आप डबल लेयर भी खरीद सकती हैं। ताकि आपका लुक और क्लासी लगे। इस तरह के नेकलेस आपको ऑनलाइन सर्च करने पर मिल जाएंगे। इसमें आपको कलर भी मिल जाएंगे। जिसको आप अपने टॉप के साथ मैच करके पहन सकती हैं।

टिप्स: पर्ल नेकलेस सबसे ज्यादा नाइट पार्टी आउटफिट पर अच्छे लगते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।