गर्मी के मौसम में अक्सर हम अलग-अलग तरह के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि, कुछ कपड़ों के डिजाइन रिपीट हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यहीं परेशानी होती है तो इसके लिए आप उसी डिजाइन और पैटर्न के अलग-अलग कपड़े खरीद सकती हैं और डिफरेंट स्टाइल में वियर कर सकती हैं। इसका ध्यान आपको इन्हें खरीदते वक्त रखना होगा।
चिकनकारी साड़ी
साड़ी पहनना हर महिला को काफी पसंद होता है। अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन की साड़ी को अलग स्टाइल में कैरी करना उन्हें अच्छा लगता है। अगर आपको चिकनकारी कपड़े पहनना पसंद है तो साड़ी में भी इस तरह के पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। कलर भी इसमें अलग-अलग तरह के मिलेंगे। जिसे आप अपने हिसाब से वियर करें।
टिप्स: इस लुक को आप ज्वेलरी के साथ भी अच्छे से स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कुर्ती घेरे के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके लुक में लगा देंगे चार चांद
चिकनकारी प्लाजो सेट
प्लाजो सेट अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन में आपको मिलेंगे। लेकिन इस गर्मी आप चिकनकारी प्लाजो सेट को ट्राई करें। इस लुक को अनन्या पांडे ने भी वियर किया है। जिसमें वो काफी अच्छी दिखाई दे रही हैं। ये लुक सिंपल होता है लेकिन पहनने के बाद काफी अच्छा लगता है। इसे आप किसी भी स्पेशल ओकेजन में वियर कर सकती हैं। डिजाइन और कलर आप ऑनलाइन जाकर खरीद सकती हैं।
टिप्स: प्लाजो सेट के साथ हील्स को वियर जरूर करें।
चिकनकारी शॉट कुर्ती
अग आप ऑफिस के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं तो चिकनकारी शॉट कुर्ती इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है ये सिंपल होती हैं और गर्मी में काफी कंफर्टेबल भी होती हैं। ये कुर्ती आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के साथ मिल जाएंगी। जिसे आप जींस, प्लाजो पेंट या फिर जैगिंग के साथ भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Choli Designs: साड़ी और लहंगे को ग्लैमरस लुक देंगी शॉर्ट चोली की ये डिजाइंस
चिकनकारी अनारकली सूट
अनारकली सूट पहनना काफी पसंद है तो इस बार चिकनकारी वर्क में अनारकली को ट्राई करें। ये सिंपल भी आते हैं और हैवी वर्क में भी आपको मिल जाते हैं। इस तरह के पैटर्न को भी आप गर्मी में ट्राई कर सकती हैं।
चिकनकारी आजकल हर किसी की पसंद बन गई है। इसमें अलग-अलग डिजाइन के कपड़े आपको देखने को मिल जाएंगे। इसलिए डिजाइन को अलग-अलग पैटर्न के साथ पहन सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra/ Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों