चिकनकारी कुर्ती के साथ स्टाइल करें ऑक्सिडाइज्ड कंगन, देंगे स्टाइलिश लुक

चिकनकारी कुर्ती गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट होती हैं। लेकिन अगर आप इसके साथ कंगन पहनेंगी तो इससे आपका लुक और ज्यादा क्लासी और ट्रेडिशनल लगने लगेगा।

oxidised bangles design ideas

गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई अपनी वॉर्डरोब में हल्के-हल्के कपड़े सर्च करता है। खासतौर पर महिलाएं ऐसे आउटफिट को सर्च करती हैं जिनके साथ वो एक्सेसरीज को कैरी कर सके। इसके लिए आप चिकनकारी कुर्ती को पहन सकती हैं और ऑक्सिडाइज्ड कंगन को इसके साथ पेयर कर सकती हैं। जिसके डिजाइन कलेक्शन आपको आसानी से मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे।

पिंक रूबी स्टड ट्रेडिशनल कंगन

Pink ruby stud bangles

अगर आपको रूबी स्टड पहनने का शौक है तो इस तरह के कंगन चिकनकारी कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। यह पहनने के बाद ट्रेडिशनल लुक देते हैं साथ ही ये आपकी कुर्ती के कलर से मैच हो जाते हैं। इस तरह के कंगन आप चाहे तो ऑफिस फेस्टिवल लुक के लिए भी पहन सकती हैं। ये कंगन आपको कम दाम में आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।

टिप्स: कंगन खरीदते समय अपने हाथों के साइज का ध्यान जरूर रखें। तभी आपके हाथ अच्छे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी को सालों-साल नई जैसी रखना चाहती हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर प्लेटेड हेंड क्राफ्ट फिलिग्री कंगन

Hand frilling bangles

इस तरह कंगन आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। लेकिन चिकनकारी शॉट कुर्ती के साथ आप इसे ट्राई करें तो ये ज्यादा अच्छे लगेंगे। क्योंकि ये आपके इंडो वेस्टर्न लुक को और ज्यादा क्लासी बना देगा, साथ ही पहनने में काफी अच्छा और स्टाइलिश लगेगा। इसके डिजाइन कलेक्शन के लिए आप ऑनलाइन सर्च कर सकती हैं।

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर प्लेटेड मिरर कफ घुंघरू बीड्स कंगन

mirror work oxidised bangles

घुंघरू बीड्स कंगन अगर आपको पहनने पसंद है तो इस तरह के कंगन भी आप चिकनकारी कुर्ती के साथ ट्राई कर सकती हैं। खासकर ब्लैक, ब्लू, रेड और पिंक कुर्ती के साथ आप इसे पेयर कर सकती हैं। इसको पहनने के बाद आपको कोई और चीज हाथ में पहनने की जरूरत नहीं होगी।

टिप्स: इस तरह के कंगन के लिए आप मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

सिल्वर टोंड झलकारी कंगन

Silver tone bangles

इस तरह के कंगन आपको चांदी में सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे। लेकिन आप इन्हें ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पैटर्न में भी खरीद सकती हैं। जिसको आप अपनी चिकनकारी कुर्ती के साथ पेयर करेंगी। इसे आप चाहे तो ऑफिस, पार्टी और फेस्टिवल में भी पहन सकती हैं। ये एथेनिक लुक को पूरा करते हैं साथ ही हाथों की शोभा भी बढ़ाते हैं। इस तरह के कंगन आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं जो आपको 250-500 की रेंज में अच्छी क्वालिटी और डिजाइन के साथ मिल जाएंगे।

टिप्स: इस तरह के कंगन आप कॉटन साड़ी के साथ ही पहन सकती हैं ताकि आपका लुक और अच्छा दिखाई दे।

इसे भी पढ़ें: देखें लाइटवेट बैंगल के ये सबसे खूबसूरत डिजाइंस

आपको भी पसंद है ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहनना पसंद तो इन कंगन को जरूर करें ट्राई साथ ही अपने आइडियाज भी हमारे कमेंट सेक्शन पर करें शेयर।

उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो। इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP