देखें स्लीवलेस ब्लाउज के ट्रेंडी डिजाइंस

क्या आप फैशन के मामले में अप-टू-डेट रहना पसंद करती हैं? लेकिन जब बात साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन चुनने की आती है तो आप कंफ्यूज हो जाती हैं? साड़ी के साथ एक सुंदर ब्लाउज डिजाइन मायने रखता है। आप केवल एक अच्छे ब्लाउज से अपने पूरे लुक को इन्हांस कर सकती हैं।
इसलिए आपको अपनी वॉर्डरोब में अलग-अलग ब्लाउज डिजाइन का कलेक्शन रखना चाहिए। क्या स्लीवलेस ब्लाउज आपकी पहली पसंद है? अगर हां, तो आज हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइंस लेकर आए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इन ब्लाउज पर।
स्लीवलेस कॉलर ब्लाउज
सिंपल व्हाइट या ब्लैक में ब्लाउज बनवाएं, ताकि आप इसे किसी भी साड़ी के साथ वियर कर सकें। इस तरह के ब्लाउज के साथ गले में कुछ न पहनें। केवल इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करें।
प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज
ब्लाउज डिजाइन को खूबसूरत बनाने के लिए आप बॉर्डर पर गोटा पट्टी या लेस लगवा सकती हैं। यह दोनों चीजें आपके ब्लाउज को और भी ज्यादा सुंदर बनाएंगे। प्लंजिंग नेकलाइन पर चोकर ज्वेलरी काफी अच्छी लगती है।
इसे भी पढ़ें:इन सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन में आप भी दिखेंगी मोहिनी
स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज
आलिया ने शिफॉन की साड़ी के साथ स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज पहना है। ब्लाउज को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए बॉर्डर की तरह टैशल का इस्तेमाल किया गया है। आप इस ब्लाउज को टॉप की तरह भी वियर कर सकती हैं। अपनी पसंद का कपड़ा और रंग चुनें और स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज सिलवाएं।
इसे भी पढ़ें:Sleeveless Blouse Designs: देखें काजोल का स्लीवलेस ब्लाउज कलेक्शन और कराएं रीक्रिएट
स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप स्ट्रैप वाला स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन सिलवा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि स्ट्रैप कितनी पतली या मोटी रखनी है। इससे लुक पर असर पड़ता है।
- मॉर्डन स्लीवलेस ब्लाउज में डोरी या लटकन न लगवाएं। यह देखने में अच्छे नहीं लगते हैं।
- ब्रेस्ट और शोल्डर के हिसाब से ब्लाउज का डिजाइन चुनें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।