Chhath Puja 2026: शादी के बाद पहली बार मना रही हैं छठ, हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे लाल और हरी चूड़ियों के ये ट्रेंडी सेट

अगर शादी के बाद आप पहली बार छठ मना रही हैं और इस खास मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो आप लाल-हरी चूड़ियों के इन ट्रेंडी सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लग जाएंगे।  
Updated:- 2026-11-14, 22:03 IST
chhath puja 2026 first vrat after marriage trendy red green bangles designs for women

शादी के बाद पहली छठ पूजा हर नई दुल्हन के लिए बेहद खास होती है। इस दिन की तैयारियों से लेकर साज-श्रृंगार तक, हर छोटी-बड़ी चीज का अपना अलग महत्व होता है। खासतौर पर हाथों में सजी लाल और हरी चूड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं और खूबसूरती को भी निखारती हैं। अगर आप भी शादी के बाद पहली बार छठ का व्रत रखने जा रही हैं, तो अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए खूबसूरत चूड़ियों के सेट चुन सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाल और हरी चूड़ियों के कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपकी छठ पूजा की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

1. कुंदन और मोती वर्क वाली चूड़ियां

अगर आप शादी के बाद पहली छठ पूजा पर अपने हाथों को हैवी और रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो लाल-हरी कुंदन चूड़ियों का यह डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसमें गहरे हरे और लाल रंग की चूड़ियों को गोल्डन कुंदन, रंग-बिरंगे स्टोन्स और छोटे-छोटे मोतियों से सजाया गया है और बीच में प्लेन चूड़ियां भी हैं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो छठ पूजा पर पारंपरिक सुहागिन लुक में रॉयल टच जोड़ना चाहती हैं।

HZ स्टाइल टिप

  • चूड़ियों की कारीगरी को ध्यान में रखते हुए मैचिंग कुंदन नेकलेस, झुमके और मांगटीका पहनें।
  • अगर आप छठ पूजा पर लाल या हरे रंग का सूट, साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो ये चूड़ियां आपके लुक के साथ खूबसूरती से मैच करेंगी।
  • इस तरह की हैवी चूड़ियों के साथ हाथों में बहुत ज्यादा दूसरी एक्सेसरीज न पहनें।
  • एक खूबसूरत अंगूठी और मैचिंग ज्वेलरी आपके लुक को बैलेंस्ड और एलिगेंट बनाएगी।

04

Image Courtesy: Pinterest/Viswasanthi jee

सिल्क थ्रेड चूड़ियां

मरून और लाल रंग की यह खूबसूरत चूड़ियां आपके छठ लुक को खास बना देंगी। सिल्क थ्रेड चूड़ियों का बेहद खूबसूरत और रॉयल डिजाइन है। चूड़ियों पर गोल्डन कुंदन, छोटे-छोटे मोती और फूल-पत्तियों की बारीक कारीगरी की गई है। अगर आपको शादी के बाद पहली छठ पूजा के लिए ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चाहिए, तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

HZ स्टाइल टिप

  • इन चूड़ियों को बनारसी, सिल्क या जॉर्जेट की मरून साड़ी के साथ पहनें। आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।
  • अगर आप छठ पूजा पर हरे रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो ये मरून चूड़ियां एक खूबसूरत कंट्रास्ट तैयार करेंगी।
  • इनके साथ गोल्डन झुमके, नेकलेस और मांगटीका पहन सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक रॉयल लगेगा।
  • गहरे रंग की मेहंदी के साथ इन चूड़ियों का गोल्डन वर्क और भी निखरकर आएगा।

 01

Image Courtesy: Amazon/ Advika Creations

यह भी पढ़ें- 4 Gram Gold Chain: छठ पूजा में बहू को दें ये सोने की चेन, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

3. कश्मीरी घुंघरू कांच की चूड़ियों का सेट

अगर आप छठ पर ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं लेकिन हैवी चूड़ियां या कंगन नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप कश्मीरी घुंघरू कांच की चूड़ियों का ये सेट पहन सकती हैं। लाल और हरी सिंपल चूड़ियों का यह सेट ट्रेडिशनल भी है और मॉर्डन लुक भी देता है।

HZ स्टाइल टिप

  • ये चूड़ियां साड़ी के साथ बहुत अच्छी लगेंगी। आप इनके साथ कुंदन चोकर पहन सकती हैं।
  • अगर आप गले में हैवी नेकपीस नहीं पहनना चाहती हैं, तो कानों में कश्मीरी झुमके पहनकर लुक को पूरा कर सकती हैं।
  • आजकल Gen-Z बहुओं को भारी-भरकम गहनों से ज्यादा मिनिमल ज्वेलरी पहनना पसंद आती है, ऐसे में इस तरह की चूडियां आपके लिए परफेक्ट च्वॉइस हो सकती हैं।

02

Image Courtesy: Blinkit/Aarunya Creations

4. क्रिस्टल बीड्स चूड़ी डिजाइन

यह ट्रेडिशनल चूड़ियों से थोड़ा हटकर मॉडर्न और इंडो-वेस्टर्न स्टाइल का है। अगर आप हैवी कंगन या चूड़ियों को अवॉइड कर लुक को थोड़ा सिंपल रखना चाहती हैं, तो आप इन चूड़ियों को स्टाइल करें। इस तरह की क्रिस्टल बीड्स चूड़ियां ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा अलग बनाएंगी और आपको हैवी भी महसूस नहीं होगा।

HZ स्टाइल टिप

  • आजकल काफी लड़कियों को ट्रेडिशनल लुक को सिंपल रखना ज्यादा पसंद होता है, ऐसे में इस लुक को सिंपल तरीके से क्रिएट करें।
  • इस तरह की सिंपल चूड़ियों के साथ हाथ में रिंग और गले में मंगलसूत्र पहनें।
  • आप कानों में झुमकी पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

03 (1)

Image Courtesy: Myntra/Nui

यह भी पढ़ें- Latest Bichhiya Designs for Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर पहनें लेटेस्ट बिछिया, देखें नए डिजाइंस

Cover Image Courtesy: Pinterest/latestdesigns, Desi Realm, soft_moon


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।