4 Gram Gold Chain: छठ पूजा में बहू को दें ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

छठ पूजा का महापर्व चल रहा है और हर घर में आस्था के साथ-साथ खुशियों का माहौल भी है। इस खास मौके पर घर की बहू को प्यार और आशीर्वाद के रूप में कुछ यादगार तोहफा देने की परंपरा रही है। अगर आप भी इस छठ अपनी बहू को कुछ ऐसा देना चाहती हैं जो उन्हें पसंद आए और रोजाना काम में भी रहे, तो 4 ग्राम सोने की चेन दे सकती हैं। आजकल मार्केट में ऐसे मॉडर्न डिजाइंस आ गए हैं, जो साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक हर लुक पर खूब अच्छे लगते हैं।
4 ग्राम में सोने की चेन के लेटेस्ट डिजाइंस
आज के इस लेख में हम आपके लिए 4 ग्राम गोल्ड चेन के कुछ खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं। यकीन मानिए अगर अगर आप अपनी बहू को तोहफे में ये देंगी तो उन्हें बहुत पसंद आएंगे। खास बात तो यह भी है कि सोना अभी सस्ता है। ऐसे में आप अभी ही खरीद लें।
1. डेलिकेट स्टोन गोल्ड चेन
आजकल नई दुल्हनों और Gen-Z बहुओं को भारी-भरकम गहनों से ज्यादा ऐसी मिनिमल ज्वेलरी ही पसंद आती है। इस पतली सी गोल्ड चेन के बीचों-बीच छोटे-छोटे स्टोन जड़े हुए हैं, जो गले को बहुत ही क्लासी और मॉडर्न लुक देंगे। 4 ग्राम सोने में तैयार होने वाला यह डिजाइन आपकी बहू को जरूर पसंद आएगा। इसकी खास बात यह है कि यह ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन ऑउटफि पर भी खूब जंचेगा।

Image Credit- Pinterest/Dhara|Outfit Ideas & Amazon Finds
2. स्लीक गोल्ड बीड्स चेन
अगर आपकी बहू को बिना नग वाली सिंपल और एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो यह डिजाइन उनके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। जैसा कि आप देख पा रही हैं कि इस पतली सी चेन के बीच में सोने के तीन लंबे बीड्स लगे हुए हैं, जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। यह डिजाइन आपको 4 ग्राम में आसानी से मिल जाएगी।
-1794628283479.webp)
Image Credit- Pinterest/Dresstokill313
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
3. पत्ती के डिजाइन वाली स्टोन चेन
अगर आपकी बहू को थोड़ी फैंसी ज्वेलरी पसंद है तो यह सोने की चेन का यह डिजाइन उनका दिल जीत लेगा। इस गोल्ड चेन के बीच में पत्तियों के शेप में छोटे-छोटे स्टोन जड़े हुए हैं, जो गले में एक प्यारे से पेंडेंट जैसा लुक देंगे। इसे पार्टी वियर ड्रेस के साथ भी पहना जा सकता है।
-1794628302286.webp)
Image Credit- Pinterest/nestandglow
4. हार्ट और एन्टलर डिजाइन वाली चेन
आज कल बहुओं को सबसे अलग कुछ पहनने का शौक होता है, ऐसे में उन्हें यह यूनिक डिजाइन देखते ही पसंद आ जाएगा। इस पतली गोल्ड चेन के बीच में हिरण के सींगों (Antlers) जैसा सुंदर पैटर्न बना हआ है, जिसके ठीक बीच में दिल के शेप का एक नग लगा हुआ है। यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। यह सूट या साड़ी के साथ तो प्यारी लगेगी ही, साथ ही इसे आपकी बहू रोजाना वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी आराम से स्टाइल कर सकती है।
-1794628327122.webp)
Image Credit- Pinterest/nestandglow
5. गोल्ड ड्रॉप चार्म वाली चेन
बिना किसी भारी पेंडेंट के भी गले को भरा-भरा और स्टाइलिश दिखाना है, तो आप यह ड्रॉप चार्म वाली सोने की चेन देख सकती हैं। यकीन मानिए यह आपकी एकदम परफेक्ट चॉइस होगी। इस पतली सी चेन में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सोने की छोटी-बड़ी बूंद जैसी पत्तियां (चार्म्स) लटकी हुई हैं। यही मॉडर्न लुक देगी।
-1794628346427.webp)
Image Credit- Pinterest/nestandglow
6. मिनी फ्लोरल चार्म गोल्ड चेन
फूलों वाले गहने कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और हर किसी को पसंद भी आ जाते हैं। जैसा कि आप देख पा रही हैं कि इसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटे-छोटे सोने के फूल (फ्लोरल मोटिफ्स) लगे हुए हैं, जो गले की खूबसूरती बढ़ा देंगे। आपकी बहू इसे रोजाना ऑफिस या किसी भी कैजुअल आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती है।
-1794628364408.webp)
Image Credit- Pinterest/Style by SASSi
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Sheokand Sweet/Devyani/Emma
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।