Latest Bichhiya Designs for Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर पहनें लेटेस्ट बिछिया, देखें नए डिजाइंस

छठ पूजा के दौरान अगर आप भी सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो साधारण बिछिया पहनने के बजाय इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-11-13, 20:35 IST
image

छठ पूजा में महिलाओं के सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। चार दिनों तक महिलाएं रोजाना व्रत रखकर साड़ी, गहने, मेहंदी और आलता लगाकर पूजा करती हैं। अगर आप भी इस खास पर्व पर रोजाना अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो सभी सुहागिन महिलाएं पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ शानदार और नए डिजाइन वाले बिछिया पहन सकती हैं।

5 सबसे खूबसूरत और लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस

पैरों में लगे लाल आलता और सुंदर बिछिया खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप भी इस छठ पूजा पर वही एक जैसी पुरानी और साधारण बिछिया पहन रही हैं, तो इस बार आप कुछ खूबसूरत डिजाइंस ट्राई करें। आइए जानते हैं 5 सबसे खूबसूरत और लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस के बारे में।

1. कुंदन और मीनाकारी वर्क बिछिया

आजकल मीनाकारी ज्वेलरी बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी मीनाकारी बिछिया की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत डिजाइन बेस्ट हो सकता है। पैरों पर लगे लाल आलता और महावर के साथ इस तरह के बिछिया खूब उठाव देंगे। छठ पूजा के चारों दिन आप इसे पहनकर रॉयल लुक पा सकती हैं।

pinterest/Kiran

2. चेन वाली बिछिया

अगर आप भरा हुआ लुक चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की चेन वाली बिछिया बेस्ट हो सकती हैं। इसमें बिछिया के साथ नाजुक चांदी की चेन जुड़ी होती है, जो पैरों को भरा हुआ दिखाती हैं। ऐसी बिछिया खासकर नई नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट हो सकती है।

12 (27)

pinterest/Fashion There

3. ऑक्सीडाइज्ड फ्लोरल डिजाइन बिछिया

आप इस साल छठ उत्साव के दौरान अपने लुक को पूरा और खूबसूरत बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड फ्लोरल डिजाइन बिछिया ट्राई कर सकती हैं। ऐसे बिछिया के डिजाइंस आजकल बहुत चलन में हैं, जिसे आप भी पहनकर भीड़ से अलग और छठ पूजा लुक को शानदार बना सकती हैं। ऐसे बिछिया आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Silver Big Toe Rings for Vat Savitri: वट सावित्री पर अंगूठे में पहनें चांदी के ये खूबसूरत छल्ले, पैरों की बढ़ेगी शोभा

Story Pin image

pinterest/PrettyPicks

4. घुंघरू वाली पारंपरिक बिछिया

अगर आपको घुंघरू वाले बिछिया बहुत पसंद हैं, तो आपके लिए इस तरह के बिछिया सही रहेंगे। इनके किनारों पर छोटे-छोटे चांदी के घुंघरू लगे होते हैं, जो चलने पर आवाज करते हैं। छठ के दौरान इन्हें पहनकर आप परफेक्ट छठ पूजा लुक पा सकती हैं।

pinterest/VenueLook 

5. मिनिमलिस्ट स्टोन और पर्ल बैंड बिछिया

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो आपके लिए पतली चांदी की रिंग जैसी यह बिछिया बेस्ट रहेगी। यह सोबर, मॉडर्न और बेहद आरामदायक होती है, जिसे आप छठ के खास मौके पर पहन सकती हैं। यह न सिर्फ पैरों को खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि पूरे छठ पूजा लुक में चार चांद लगा देंगे।

Story Pin image

pinterest/SoftStudio

यह भी पढ़ें- Bichhiya Designs for Kanyadaan: कन्यादान के लिए चुनें ये खूबसूरत बिछिया, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस

निष्कर्ष: अगर आप भी इस साल छठ पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो अब आप पैरों में एक जैसी बिछिया पहनने के बजाय इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इस लेख में बताएं गए कुछ लेटेस्ट और नए बिछिया डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। ये सभी पैटर्न्स घाट पर आपकी सादगी को निखारने में मदद करेंगे।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
बिछिया पैर की किस अंगुली में पहनना सबसे शुभ माना जाता है?
पारंपरिक और वैज्ञानिक मान्यताओं के अनुसार पैर के अंगूठे के बगल वाली दूसरी अंगुली में बिछिया पहनना सबसे शुभ और सेहतमंद माना गया है।
क्या एक से ज्यादा अंगुलियों में बिछिया पहनी जा सकती है?
हां, आजकल महिलाएं दूसरी और तीसरी अंगुली में एक साथ मैचिंग सेट वाली बिछिया पहनना काफी पसंद करती हैं।
क्या पानी में जाने से चांदी की बिछिया काली पड़ सकती है?
सामान्य नदी या तालाब के साफ पानी से चांदी खराब नहीं होती, लेकिन पूजा के बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछकर जरूर साफ कर लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।