Ring Designs For Chhath Puja 2024: छठ पूजा के मौके पर हाथों पर खूब जचेंगी ये फैंसी डिजाइन की अंगूठियां

तैयार होना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन के दौर में चल रही चीजों को स्टाइल करते हैं। किसी भी लुक में चार चांद लगाने के लिए ज्वेलरी का रोल बहुत खास होता है। वहीं छठ पूजा का त्योहार आने वाला है ओस इस मौके पर हम व्रत रखते हैं और सूट-साड़ी जैसे ट्रेडिशनल वियर को स्टाइल करते हैं।
बदलते फैशन के दौर में आजकल स्टेटमेंट रिंग पहनना हम सभी पसंद करते हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ बेहतरीन अंगूठियों की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन अंगूठियों को आकर्षक तरीके से स्टाइल करने के आसान टिप्स-
पर्ल रिंग डिजाइन
फैशन ट्रेंड में एवरग्रीन पर्ल यानी मोती को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें आपको व्हाइट के अलावा ऑफ व्हाइट कलर में काफी खूबसूरत डिजाइन वाली अंगूठी देखने को मिल जाएंगी। वहीं आपको अलग-अलग साइज के सिंगल स्टोन से लेकर पर्ल में कई डिजाइंस की अंगूठी देखने को मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Toe Rings For Chhath Puja: छठ पूजा के दिन पैरों में पहनें ये खूबसूरत बिछिया की डिजाइंस
ग्रीन एमरल्ड रिंग डिजाइन
ग्रेन कलर लगभग हर तरह की ड्रेस के साथ में आसानी से मैच कर जाता है। इसमें आपको काफी स्टाइलिश डिजाइन की स्टेटमेंट रिंग देखने को मिल जाएंगी। ग्रीन के अलावा आप इसमें मैरून कलर की अंगूठी हाथ की केवल एक उंगली में पहन सकती हैं। देखने में इस तरह की स्टेटमेंट रिंग आपको काफी रॉयल लुक देने का काम करेंगी।
गोल्डन कलर रिंग डिजाइन
रॉयल और स्टेटमेंट लुक के साथ-साथ यह कलर लगभग हर तरह की साड़ी और सूट के साथ में मैच कर जाता है। इस तरह की अंगूठी आपको फ्लावर या गोल शेप में मिल जाएगी। वहीं इसमें आप चाहें तो अपनी पसंद का स्टोन या जेम भी डलवाकर उंगली में पहन सकते हैं।
कुंदन रिंग डिजाइन
कुंदन डिजाइन एवरग्रीन पहनना पसंद किया जाता है। आजकल तो इसमें आपको काफी जेम स्टोन वाले और पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन वाली डिजाइन की अंगूठी भी देखने को मिल जाएंगी। कुंदन में आपको गोल्डन वर्क में भी काफी खूबसूरत कारीगरी वाले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: करवा चौथ पर बिछिया बदलने का है मन, तो इन डिजाइंस को खरीदकर करें वियर
अगर आपको अंगूठी की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई; हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Griiham, Rudradhan, Abdesigns Jewellery, Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।