छठ पर्व बहुत ही बड़ा पर्व है बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के लोगों के लिए, जहां इसे बहुत ही आस्था के साथ मनाया जाता है। औरतों के साथ-साथ कुवारी लड़कियां भी इस दिन खूब सजती-संवारती हैं। जरूरी नहीं है कि आप इस दिन साड़ी ही पहनें। आजकल नए डिजाइन के सूट आ गए हैं जिन्हें आप पहन सकती हैं। आज हम आपको सूट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने वाले हैं जिन्हें आप पहन सकती हैं।
प्लाजो फ्रॉक सूट
आजकल हर सूट के नीचे प्लाजो पहना जा रहा है और यह अच्छा भी लग रहा है। इस तस्वीर में श्रद्धा कपूर ने फेड ऑरेंज रंग का प्लेन फ्रॉक सूट पहना है। आप भी इसी तरह का सूट छठ पूजा के दिन पहन सकती हैं। श्रद्धा की तरह आप भी सूट प्लेन सूट और स्लीव में हैवी डिजाइन रख सकती हैं। सिंपल सूट में खुले बालों के साथ आप भी बहुत सुंदर लगेंगी। अगर आपको ऐसा सूट नहीं मिलता है तो अपनी पसंद का कोई सूट का कपड़ा लेकर उसे इस डिजाइन में सिल्वा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Chhath puja 2022: इन साड़ियों में दिखेंगी आप सबसे ज्यादा सुंदर
शॉर्ट कुर्ती शरारा
बैगनी रंग के इस सूट में बिपाशा बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही हैं। आजकल सहारा सूट काफी चलन में है। आप भी छठ पूजा के दिन ऐसा ही हैवी डिजाइन वाला सूट पहन सकती हैं। बिपाशा ने शार्ट कुर्ती वाला सहारा पहना है पर आप चाहें तो लोंग कुर्ती वाला भी ले सकती हैं। दोनों ही बहुत अच्छे लगते हैं और फैशन में भी हैं। आप अपनी पसंद के रंग का सूट ले कर उसकी मैचिंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। आप चाहें तो स्कर्ट प्लाजो भी बहन सकती हैं क्योंकि यह भी फैशन में है।
Recommended Video
प्लाजो कुर्ती
आजकल प्लाजो और कुर्ती का फैशन है क्योंकि इनमें काम करना और ट्रेवल करना आसान होता है। छठ पूजा के दिन आप भी डिजाइनर प्लाजो सूट कैरी कर सकती हैं। इस तस्वीर में रकुल ने ब्लू और डार्क ग्रीन का कलर कॉम्बिनेशन किया है। आप भी इसी तरह अपनी पसंद के हिसाब से कलर कॉम्बिनेशन कर सकती हैं।
आजकल फिटिंग के कुर्तों की जगह ढीले-ढाले कुर्ते पहनना लड़कियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। छठ पूजा के दिन आप भी इस डिजाइन का कुर्ती प्लाजो पहन सकती हैं। बालों को खुला भी रख सकती हैं और लौ मेसी बन भी बना सकती हैं। दोनों ही हेयरस्टाइल इस पर खूब जचेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
हम इसी तरह नए-नए फैशन से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।