बकरीद का त्योहार आ रहा है। इस त्योहार पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं डिजाइंस की तलाश में लग गई हैं। मेहंदी डिजाइंस में भी ऐसी तस्वीरों की तलाश ज्यादा की जा रही है, जिसमें चांद मेहंदी दिखाई गई हो। बकरीद के त्योहार पर महिलाओं में चांद मेहंदी हाथों पर लगाने का अलग ही क्रेज देखा गया है। अगर आप भी इस तरह की मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं और आपको सोशल मीडिया में बहुत अच्छी चांद मेहंदी डिजाइंस नहीं देखने को मिल रही हैं, तो इस लेख में हमने न केवल आपको नई तरह की चांद मेहंदी डिजाइंस दिखाई हैं बल्कि उन्हें लगाने का आसान तरीका भी बताया है। आप इस बार बकरीद पर अपने लुक को इन मेहंदी डिजाइंस को लगाकर और भी खास बना सकती हैं।
बकरीद के लिए बेल वाली चांद मेहंदी
बकरीद पर आप बेल नुमा भी चांद मेहंद लगा सकती हैं। इसके लिए अंगूठे के नीचें बड़ा सा चांद बनाएं। यह चांद आधा होना चाहिए। चांद की दोनों नोकों पर फूलों की महीन बेले बनाएं और इसे उंगलियों तक ले जाएं। अगर आप कम वक्त में अच्छी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए ही है। फेस्टिवल लुक के साथ ही यह आपको क्लासी लुक भी देती है।
बकरीद के लिए टैटू वाली चांद मेहंदी
बहुत ज्यादा ट्रेडिशनल लुक न पसंद करने वाली महिलाएं इस तरह की टैटू मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें चांद की सुंदर आकृति बना लें और उसके इर्द-गिर्द आप खूबसूरत लकीरें आदि बना लें। यह मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए, जो बहुत ज्यादा मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं करती हैं और ज्यादा समय भी मेहंदी डिजाइन में नहीं दे सकती हैं। आप अपने हाथों में इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आगे और पीछे दोनों साइड लगा सकती हैं। रचने के बाद यह टैटू की तरह नजर आती हैं। हां आप थोड़ा ड्रामैटिक लुक देने के लिए उंगलियों को मेहंदी से थोड़ा ज्यादा फिल कर लीजिए।
बकरीद के लिए चांद मेहंदी बॉर्डर
बॉर्डर वाली मेहंदी आजकल काफी लोकप्रिय हो रही है और आप बकरीद के मौके पर भी इस तरह की मेहंदी में चांद का बॉर्डर बनाकर हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आपको बहुत अधिक मेहन भी नहीं करनी होगी। बस आप खूबसूरत मेहंदी की लकीरें बनाएं और उनके बीच में चांद बनाएं। यह मेहंदी रचने के बाद बहुत अच्छी लगती है। आपके हाथ छोटे हैं तो यह महंदी डिजाइन आपके हाथों को बड़ा दिखाएगी।
बकरीद के लिए ब्रेसलेट वाली मेहंदी डिजाइन
ब्रेस्लेट मेहंदी डिजाइन बहुत ही मॉडर्न लुक देती है। आप इसे हाथों के आगे और पीछे दोनों साइड लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ लंबे नजर आते हैं। आप हाथों की कलाई में चांद और सितारा ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन बनाएं। इसे और आगे बढ़ाते हुए आप हाथेली के बीचों-बीच सुंदर सी मस्जिद की डिजाइन बना सकती हैं, कुरान की कोई सुंदर सी आयात लिख सकती हैं या फिर कमल का फूल बना सकती हैं। कमल का फूल आजकल मेंहदी डिजाइन में बहुत ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है और यह मेहंदी को सुंदर भी बना देता है।
बकरीद पर लगाएं चांद और मस्जिद मेहंदी डिजाइन
चांद के साथ अगर आप मस्जिद की आकृति भी मेहंदी में बना देती हैं, तो आपकी मेहंदी डिजाइन अच्छे से कंप्लीट हो जाएगी। इसके लिए आप जैसे मंडला आर्ट मेहंदी करती हैं, वैसे ही हथेली के मध्य में आपको आधा चांद बनाना है और उसके अंदर एक सुंदर सी मस्जिद की आकृति बनाकर मेहंदी को कंप्लीट कर देना है। आप इस आकृति के इर्द-गिर्द दूसरे डिजाइन एलिमेंट भी बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी में और भी ज्यादा नूर आ जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों