Tue Sep 15, 2026 | Updated 05:37 PM IST

गणेशोत्सव पर रीक्रिएट करें इन 5 सेलिब्रिटी के लुक्स, दिखेंगी खूबसूरत

Celebrity Ethnic Looks for Ganesh Utsav: गणेशोत्सव के खास मौके पर अगर आप भी सेलिब्रिटीज की तरह अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसी सेलिब्रिटीज के एथनिक लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-15, 15:47 IST
image

देशभर में गणेशोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इन दिनों भक्त अपार श्रद्धा, उत्साह और खुशी के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। घर-घर में गणपति बाप्पा की स्थापना और पूजा-पाठ की जा रही है। ऐसे में खासकर महिलाएं इस पावन अवसर पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी गणेशोत्सव के समय अपने लुक को थोड़ा अलग और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप इन सेलिब्रिटीज के स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं।

5 सेलिब्रिटीज के टॉप ट्रेडिशनल लुक्स

गणेश पूजा के लिए सिल्क साड़ियों से लेकर अनारकली और शरारा सूट सबसे बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन 5 सेलिब्रिटीज के टॉप ट्रेडिशनल लुक्स के बारे में -

1. श्रद्धा कपूर का शिमर टिशू ऑर्गेंजा साड़ी लुक

गणेशोत्सव के दौरान साड़ी पहनने की विशेष परंपरा मानी जाती है। ऐसे में अगर आप पूजा के समय साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। इस तरह की मैटेलिक शेड वाली टिशू सिल्क ऑर्गेंजा साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

  • ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ सीक्वन वर्क वाला स्लीवलेस वी-नेक ब्लाउज पहनें।
  • कानों में कुंदन या पर्ल ड्रॉप्स इयररिंग्स पहनें और गले को खाली रखें।

1 (10)

(image credit: instagram/shraddhakapoor)

2. नीता अंबानी की कांजीवरम डुअल-टोन सिल्क साड़ी

नीता अंबानी के साड़ी लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। आप भी गणेश उत्सव पर उनका ऑरेंज और मैजेंटा पिंक कॉम्बिनेशन वाला कांजीवरम या बनारसी सिल्क साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।

  • ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ कोहनी तक की आस्तीन वाला एम्ब्रॉयडर्ड सिल्क ब्लाउज पहनें।
  • गले में हैवी रॉयल कुंदन नेकलेस और मैचिंग कड़े पहनें। साथ में गोटा-वर्क वाला पोटली बैग भी कैरी कर सकती हैं। 

2 (10)

(image credit: instagram/bollywoodtabloidgossip)

3. सारा अली खान का बनारसी ब्रोकेड कलीदार लहंगा

अगर आप गणेश उत्सव पर साड़ी की जगह कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो सारा अली खान की तरह ऑरेंज-पिंक कलर का बनारसी ब्रोकेड कलीदार लहंगा चुन सकती हैं। इसे आप दो अलग-अलग शेड के बनारसी कपड़े लेकर कलीदार स्कर्ट सिलवा सकती हैं।

  • ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ वी-नेकलाइन वाला शॉर्ट बनारसी ब्लाउज बनवाएं और गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा पेयर करें।
  • इस लहंगे लुक को कंप्लीट करने के लिए आप मिनिमल ज्वेलरी मैच करें। 

4 (2)

(image credit: instagram/saraalikhan95)

यह भी पढ़ें- Gota Patti Kurta Set: सहेलियों के बीच आप करवा चौथ लुक बन जाएगा चर्चा का विषय, डिजाइंस देखें और चुन अपने लिए सुंदर सा गोटा-पट्टी कुर्ता सेट

4. कैटरीना कैफ का गोटा एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट

अगर आप गणेश पूजा के समय सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो कैटरीना कैफ का गोटा एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट लुक आपके लिए बेस्ट है। आपको इस तरह के सूट के डुप्लीकेट कॉपी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे।

  • ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ मैचिंग नेट या ऑर्गेंजा का दुपट्टा कैरी करें।
  • चांदबाली इयररिंग्स और हाथों में चौड़े कड़े पहनकर आप अपना लुक पूरा कर सकती हैं।  

5

(image credit: instagram/palkhifashion)

5. राधिका मर्चेंट की कांजीवरम साड़ी विथ बेल्ट

अगर आप गणेशोत्सव पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो राधिका मर्चेंट का यह 'कांजीवरम साड़ी विथ बेल्ट' वाला लुक परफेक्ट है। इस लुक को कम बजट में रीक्रिएट करने के लिए रेड या मैरून कलर की किसी भी हैवी बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड बेल्ट या फैब्रिक कमरबंद अलग से लगाएं। इसे सीधा पल्लू करके पहनें।

  • ऐसे करें स्टाइल: इस तरह की साड़ी के साथ आप सेक्विन वर्क शार्ट स्लीव ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
  • ज्वेलरी में आप इसके साथ माथा-पट्टी या मांग-टीका, हैवी झुमके और चौड़ा नेकलेस पहनें।  

3 (2)

(image credit: instagram/graziaindia)

यह भी पढ़ें- Suit Fashion: गणेशोत्सव पर लाल-पीला नहीं इस बार पहनें ये ब्राउन कलर के सूट, देखें डिजाइंस

निष्कर्ष: गणेशोत्सव के खास मौके पर आप ऊपर बताए गए इन 5 सेलिब्रिटीज में से अपनी पसंद के किसी भी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। ये एथनिक लुक्स आपके गणेश उत्सव को और भी खास और यादगार बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।