herzindagi
image

Cannes 2025: लापता लेडीज की मंजू ताई कान्स में पहनें नजर आईं पिंक साड़ी, देंखे इनका रेड कार्पेट लुक

 Chhaya Kadam Cannes Looks: कान्स के रेड कार्पेट पर पिंक साड़ी से लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं लापता लेडिज फेम एक्ट्रेस मंजू ताई। 
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 13:13 IST

Chhaya Kadam Pink Saree look: कान्स रेड कार्पेट पर हर कोई अपना जलवा बिखेरता नजर आ रहा है। दुनियाभर के सेलिब्रिटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही हैं। लापता लेडिज की मंजू ताई भी कान्स फेस्टिवल पर पिंक कलर साड़ी पहनें नजर आईं। इस तरह की साड़ी में वो काफी सुंदर नजर आ रही हैं। आर्टिकल में बताते हैं पिंक साड़ी के साथ कैसे किया उन्होंने किया लुक क्रिएट।

छाया कदम का पिंक साड़ी लुक

कान्स फेस्टिवल में छाया कदम ने पिंक साड़ी को स्टाइल किया है। इस तरह की साड़ी में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। साड़ी को सिंपल लेकिन डबल शेड वाली साड़ी को पहना है। इसमें फ्रील डिजाइन क्रिएट किया है। इसमें वो बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। साड़ी को उन्होंने वॉटरफॉल स्टाइल में  साड़ी को स्टाइल किया है।

Saree style (7)

साड़ी के साथ पहना राउंड नेकलाइन ब्लाउज

लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए साड़ी के साथ राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल किया है। इस तरह के ब्लाउज साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं। इसे डार्क रेड कलर के साथ बनाया गया है। इसमें किसी तरह की फैंसी चीजों को नहीं लगाया गया है। इसलिए साड़ी लुक क्रिएटिव नजर आ रहा है। उन्होंने ब्लाउज की स्लीव्स को एलबो तक रखा है। वहीं ब्लाउज की नेकलाइन पर पाइपिन की गई है।

Cannes in saree

इसे भी पढ़ें: Cannes 2025: रेड और सिल्वर चेन व्हाइट ड्रेस में छाईं जैकलीन फर्नांडिस, कान्स में बिखरा फैशन का जलवा

ज्वेलरी और मेकअप लुक

पिंक कलर साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने साथ में ज्वेलरी और मेकअप को सिंपल रखा है। इससे वो साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, माथे पर बिंदी और मेकअप लुक सिंपल क्रिएट किया है। हेयर स्टाइल में उन्होंने स्लीक बन को क्रिएट किया है। इससे लुक काफी सुंदर नजर आ रहा है।

यह विडियो भी देखें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Chhaya Kadam (@chhaya.kadam.75)

इसे भी पढ़ें: Cannes 2025: लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल की चोटी ने खींचा सबका ध्यान, जानें किन एक्ट्रेस की लगाई गई तस्वीरें

आपको बता दें कि पिछले साल के लुक को लेकर भी छाया कदम काफी ट्रेंड में रहीं थी। इस बार भी उनका साड़ी लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसे उन्होंने सिंपल तरीके से क्रिएट किया है। इस लुक में उनकी तस्वीरें भी काफी क्रिएटिव दिखाई दे रही हैं। इस इवेंट के लिए उन्होंने परफेक्ट कलर की साड़ी को चूज किया है। जिसे पहनकर वो सबसे अलग और सुंदर नजर आ रही हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, Chhaya Kadam

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।