herzindagi
how to style a saree for curvy figure

Chitrangda Singh Saree Looks: स्लिम गर्ल्स के लिए बेस्ट रहेंगे चित्रांगदा सिंह के साड़ी लुक्स, परफेक्ट कर्वी फिगर होगा फ्लॉन्ट

Chitrangda Singh Sarees for slim girls: यदि आप भी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की तरह खूबसूरत और स्लिम दिखना चाहती हैं तो उनके इन साड़ी लुक्स से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की साड़ियों में आप ग्लैमरस दिखने के साथ अपना कर्वी फिगर भी फ्लॉन्ट कर पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-05-12, 10:30 IST

Saree For Slim Girls: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं। उनका हर लुक आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगता है। इंडियन हो या वेस्टर्न ये अभिनेत्रियां अपने हर ऑउटफिट में परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती नजर आती हैं। ऐसे में फैंस भी इनके लुक्स को अक्सर कॉपी करते नजर आते हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी हैं। जिनके आज हम आपको अट्रैक्टिव साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी अभिनेत्री की इन साड़ियों से आइडिया लेकर अपना लुक ग्लैमर से भर सकती हैं। इस तरह की साड़ी स्लिम गर्ल्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इनको पहनने के बाद वो अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

ऐसे में यदि आपका फिगर भी चित्रांगदा की तरह कर्वी है और आप अपने साड़ी लुक्स को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो आज हम आपको एक्ट्रेस का रॉयल साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप ड्रेपिंग और स्टाइलिंग के आइडिया ले सकती हैं। इन साड़ी लुक्स में न सिर्फ आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा बल्कि आप आपसे कोई भी अपनी नजरें भी नहीं हटा पाएगा। इन साड़ियों की खासियत है कि इन्हें आप छोटे से बड़े हर तरह के फंक्शन में पहन सकती हैं। आइए के नजर डाल लेते हैं अभिनेत्री के डिफरेंट साड़ी लुक्स पर।

कॉटन सिल्क साड़ी

chitrangda singh  pink saree

गर्मियों के मौसम में यदि आप किसी फंक्शन में जा रही हैं तो उसके लिए चित्रांगदा सिंह की यह पिंक कॉटन सिल्क साड़ी बेस्ट रहेगी। इसके ऊपर गोल्डन कलर की लीव्स के पैटर्न बने हुए हैं। जबकि इसके संग वी नेक का ब्लाउज पेयर किया गया है। इस साड़ी को आप गर्मियों के लिए अपने वार्डरोब में सेट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने के बाद काफी क्लासी लुक देती हैं। इनके संग आप कोई भी पेंडेंट नेकपीस कैरी करें। हेयर स्टाइल को आप ओपन करके हाफ कर्ल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra Saree: परफेक्ट सेलिब्रिटी लुक पाने के लिए काम आएंगे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ये साड़ी लुक्स

प्रिंटेड साटन साड़ी

chitrangda singh  yellow saree

चिंत्रांगदा सिंह येलो कलर की प्रिंटेड साड़ी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके संग आप कोई भी प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें। गर्मियों में ऐसी साड़ियां स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन सेट करती हैं। इनके संग आप ग्लॉसी मेकअप बिग झुमकी इयररिंग्स और ओपन स्ट्रेट हेयर से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियों में आपका परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट होता है। ऐसे में कर्वी गर्ल्स इसे जरूर चॉइस में रखें।

रेडी टू वियर साड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Chitrangda Singh (@chitrangda)

स्लिम गर्ल्स के लिए इस तरह की रेडी टू वियर साड़ियां परफेक्ट रहती हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने के बाद काफी खूबसूरत लुक देती हैं। इनको आप आसानी से पहन सकती हैं। इसमें आपको ज्यादातर प्लेन साड़ी और हैवी वर्क ब्लाउज का ऑप्शन मिलेगा। इनके संग आप कोई भी सिल्वर नग वाली ज्वेलरी पहनें और हेयर स्टाइल को हाई बन लुक दें। ऐसी साड़ियां डे और नाइट दोनों तरह के फंक्शन के लिए बेस्ट रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Kiara Advani Saree Looks: स्लिम गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं कियारा आडवाणी की ये साड़ियां, आप भी लें इंस्पिरेशन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/chitrangda singh

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।