Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

Cannes 2023 : रेड कारपेट पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन हर तरह के लुक को कैरी करना बेहद अच्छी तरह से जानती हैं। वहीं इस लुक में भी एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है।
Updated:- 2023-05-19, 15:37 IST
cannes  aishwarya rai bachchan stylish red carpet look in hindi

हर एक्ट्रेस का अपना स्टाइल स्टेटमेंट होता है, जो फैंस को या तो बहुत पसंद आने लगता है या बिल्कुल ही उनकी समझ से परे हो जाता है। वहीं कांस 2023 शुरू हो चुका है और यहां आपको दुनिया भर से कई सेलिब्रिटीज भी नजर आ जाएंगे। वहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस बार 21वीं बार इस खूबसूरत रेड कारपेट पर वाक किया। इनका ये लुक पिछले लुक्स से काफी अलग है और फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग ही छाप छोड़ रहा है। आइये देखते हैं क्या है खासियत ऐश्वर्या राय बच्चन के Cannes 2023 में कैरी किए इन लुक्स की।

कफ्तान लुक 

cannes  kaftaan look

ऐश्वर्या ने Cannes 2023 के फर्स्ट लुक में बेहद खूबसूरत सीक्वेन कफ्तान ड्रेस में नजर आई। इस खूबसूरत गाउन को डिजाइनर वैलेंटीनों द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं आई मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने ग्रीन शिमरी आई मेकअप के साथ बेहद खूबसूरत पिंक न्यूड शेड की लिपस्टिक को लगाया है। हेयर स्टाइल के लिए ऐश ने अपने स्टेटमेंट ओपन हेयर को ही चुना है। देखने में ये लुक काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण ऐश का मेकअप और नेचुरल लूकिंग किया जा सकता था।

closeup makeup of aishwarya rai

क्या है खासियत ?

लुक को आकर्षक बनाने के लिए ऐश ने बेहद खूबसूरत ट्रांसपेरेंट डिजाइन की हील्स को स्टाइल किया है, जो इनके लुक में जान डालती नजर आ रही है।

 इसे भी पढ़ें : Cannes 2023 : रेड कारपेट पर काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं ईशा गुप्ता

रेड कारपेट लुक 

cannes  red carpet

वैसे तो एक्ट्रेस का हर लुक बेहद स्टाइलिश और स्टेटमेंट देता हुआ नजर आता है। वहीं इस खूबसूरत बो स्टाइल आउटफिट को डिजाइनर Gunel Babayeva और डिजाइनर ब्रांड Sophie Couture द्वारा डिजाइन किया गया है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक में बालों के लिए बेहद सिंपल ओपन हेयर को चुना है। वहीं एक्ट्रेस का ये लुक देखने में इस बड़े साइज की हुड के कारण काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है खासियत ?

आई मेकअप के लिए ऐश ने बेहद खूबसूरत और बोल्ड लुक को चुना है। इस लुक में एक्ट्रेस ने बोल्ड विंग आई लाइनर को लगाया हुआ है। वहीं अपने स्टेटमेंट लुक को बरकरार रखने के लिए लिप्स के बोल्ड ब्राइट रेड कलर की लिपस्टिक को लगाया गया है। 

aishwarya rai bachchan cannes

आउटफिट की खासियत 

वहीं डिजाइनर ब्रांड Sophie Couture ने ऐश के पहने इस खूबसूरत आउटफिट को बेहद खूबसूरती के साथ एक पोस्ट के जरिये बताया है। इस खूबसूरत सिल्वर कलर की हुड में लाइट वेट एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही क्रिस्टल्स वाले कोरसेट को डिजाइन किया गया है।

 

 

अगर आपको Cannes 2023 की रेड कारपेट पर पहने गये ऐश्वर्या राय बच्चन के ये स्टेटमेंट लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।