Chikankari Saree for Vat Savitri: वट सावित्री पर एक जैसी साड़ी पहनने के बजाय ट्राई करेंं पेस्टल चिकनकारी साड़ियां, दिखेंगी सबसे अलग

वट सावित्री के खास त्योहार पर अधिकतर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और पूजा पाठ के दौरान स्टाइलिश लुक पाने के लिए साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी इस साल वट सावित्री पर पहनने के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो अब एक जैसी सिंपल साड़ी पहनने के बजाय आप कुछ लेटेस्ट और नए पैटर्न वाली पेस्टल चिकनकारी साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं।
पीली और सफेद चिकनकारी कढ़ाई वाली साड़ी
हर साल की तरह इस साल भी अगर आप वट सावित्री के खास मौके पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली पीली और सफेद चिकनकारी कढ़ाई वाली साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी को आप नजदीकी बाजार में साड़ी की दुकान से आसानी से खरीद सकती हैं।

ग्रे कलर जॉर्जेट चिकनकारी हाफ जाल साड़ी
यही नहीं हर साल की तरह इस साल की आप अपने वट सावित्री लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं, लेकिन इस साल आप सिल्क या कॉटन की साड़ी पहनने के बजाय ग्रे कलर जॉर्जेट चिकनकारी हाफ जाल साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और त्योहार वाले लुक को यादगीर बनाने में भी मदद करेगी।

पर्पल कलर चिकनकारी जॉर्जेट साड़ी
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत पर्पल कलर चिकनकारी जॉर्जेट साड़ी भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। इसके साथ आप कुछ मैचिंग एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल बनाकर अपने त्योहार वाले लुक को पूरा कर सकती हैं। ऐसी साड़ी वट सावित्री पर पहनने के लिए बेस्ट रहेगी।

यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत पर नहीं है साड़ी पहनने का मन, इन Green Suits को करें स्टाइल; दिखेंगी खूबसूरत
व्हाइट कलर चिकनकारी साड़ी
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत और नए पैटर्न वाली व्हाइट कलर चिकनकारी साड़ी बेस्ट हो सकती हैं, जो न सिर्फ आपके वट सावित्री लुक को खास बनाएगी, बल्कि आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करेगी। आप इस तरह की साड़ी को भी नजदीकी बाजार में फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

ग्रीन कलर लखनऊ चिकनकारी जॉर्जेट साड़ी
किसी भी तीज त्योहार पर महिलाएं साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में वट सावित्री के खास मौके पर आप इस तरह की ग्रीन कलर लखनऊ चिकनकारी जॉर्जेट साड़ी को शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी चिकनकारी साड़ी के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगी।

यह भी पढ़ें- Bandhani Saree Designs: वट सावित्री पर नई दुल्हन पहनें बांधनी साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/ADA/HESVI/thechikanlabel/amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।