Chikankari Kurti for Summer Functions: गर्मी के फंक्शन में भारी कपड़े नहीं, शामिल करें चिकनकारी कुर्ती के ये लेटेस्ट डिजाइन्स, मिलेगा सोबर और गॉर्जियस लुक

बात जब एथनिक आउटफिट की हो और चिकनकारी कुर्ती का नाम न आये ऐसा हो ही नहीं सकता है। चिकनकारी कुर्ती के डिजाइंस सदाबहार होते हैं, जिन्हे आप किसी भी समय शामिल कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए चिकनकारी कुर्ती खरीदने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट चिकनकारी कुर्ती डिजाइंस बताएंगे, जिसे शामिल कर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
डार्क ब्लू चिकनकारी एम्ब्रोइडरी कुर्ती
चिकनकारी कुर्ती हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती है। यह पहनने पर स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ कंफर्ट लुक देने में भी मदद करती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं चिकनकारी कुर्ती शामिल करती है। अगर आप भी ट्राई करने का सोच रही है, तो आपके लिए यह कुर्ती परफेक्ट रहेगी। इस कुर्ती को आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती है।

वी नेक थ्रेड वर्क ब्लैक चिकनकारी कुर्ती
आप चाहें, तो अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए इस तरह की खूबसूरत चिकनकारी कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में काम आएगी। इसके साथ आप कुछ मैचिंग एक्सेसरीज शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती है।

फ्लोरल एम्ब्रोइडरी लाइट पर्पल चिकनकारी कुर्ती
अगर आप वर्किंग वुमन है और रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो गर्मी के मौसम में आप अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह की चिकनकारी कुर्ती को पहनकर जा सकती हैं। ऐसी कुर्ती डिजाइंस आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगी। आप ऐसी कुर्ती को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chikankari Work Suit Designs: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये पेस्टल शेड्स वाले चिकनकारी सूट, देखें डिजाइंस
राउंड नेक लॉन्ग चिकनकारी कुर्ती
अगर आपको भी एक से एक खूबसूरत कुर्ती पहनने का शौक है और आप डेली वियर में लेटेस्ट और नए डिजाइन की कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो अब एक जैसी कुर्ती पहनने के बजाय आपके लिए यह राउंड नेक लॉन्ग चिकनकारी कुर्ती भी सही रहेगी। इस कुर्ती के साथ आप ऑक्सिडाइज ज्वैलरी शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना बना सकती हैं। आपको ऐसी कुर्ती ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी।

चिकनकारी ब्लैक जॉर्जेट कुर्ती
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत चिकनकारी ब्लैक जॉर्जेट कुर्ती भी सही ऑप्शन रहेगी। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी कपड़े की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी कुर्ती मिल जाएगी। आप इसे पहनकर अपने ऑफिस और कॉलेज दोनों लुक को खास और डिफरेंट बना सकती हैं। ऐसी कुर्ती आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 डिफरेंट स्टाइल चिकनकारी कुर्तियां, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/DWIJA FASHION/NAZAIRA/GoSriKi/flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।