bridal dupatta trends of year

Year Beginner:इस साल इन ब्राइडल दुपट्टों को करें अपने वॉर्डरोब में शामिल

अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप इन ब्राइडल दुपट्टों को चुन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-12-07, 16:14 IST

शादी के दिन के लिए लड़कियां न जाने कितने सपने सजाकर रखती हैं। यह दिन हर किसी के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। शादी के लिए लहंगे के साथ-साथ दुपट्टा भी मायने रखता है। ब्राइडल लुक में दुपट्टे की अहमियत अब बढ़ गई है। अब दुल्हने अलग से दुपट्टा ओड़ना पसंद करती हैं। इससे लुक और भी ज्यादा प्यारा लगता है। ब्राइडल दुपट्टे में भी आजकल बेहतरीन डिजाइन्स मिलने लगे हैं।

हर साल लहंगे से लेकर दुपट्टे के नए-नए डिजाइन्स ट्रेंड करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन से ब्राइडल दुपट्टों को किया जा सकता है पसंद।

कस्टमाइज्ड दुपट्टा

customized dupatta designsमौनी रॉय अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लहंगा पहना था, लेकिन उनके ब्राइडल दुपट्टे ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। मौनी का ब्राइडल दुपट्टा आम नहीं था। दुपट्टे के बॉर्डर में संस्कृत में 'आयुषमति भव' लिखा हुआ था। इस तरह के दुपट्टे को कस्टमाइज्ड ब्राइडल दुपट्टा कहते हैं।

दुपट्टे में यह डिजाइन बेहद ट्रेंडी है। मौनी रॉय से पहले दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी के दिन इसी तरह का दुपट्टा ओड़ा था। आप भी शादी के लिए कुछ ऐसा ही दुपट्टा चुन सकती हैं। दुपट्टे पर पति का नाम या ऐसी कोई बात लिखवा सकती हैं जो आपके लिए बेहद खास हो। नए साल भी इस तरह के दुपट्टों को पसंद किया जा सकता है।

इस तरह के दुपट्टे को फ्रीस्टाइल में ड्रेप करें। यानी सिर पर दुपट्टा ओड़ें और हाथों पर रखकर नीचे की तरफ खुला छोड़ दें।

नेट ब्राइडल दुपट्टा

net bridal dupattaअनुष्का शर्मा के वेडिंग लुक के बाद लहंगों में कई नए कलर आने लगे। खासतौर पर लाइट और पेस्टल कलर को बेहद पसंद किया जाने लगा है। इस साल की शुरुआत मेंकरिश्मा तन्ना की शादी हुई थी। उन्होंने लाल रंग को डिच कर फाल्गुनी शेन पिकॉक का पिंक कलर का लहंगा चुना था। करिश्मा ने अपने ब्राइडल लुक को बेहद मिनिमल रखा था। उन्होंने लहंगे के साथ नेट का दुपट्टा पहना था।

अगर आप चाहती हैं कि शादी के दिन आपका लुक सिंपल रहे तो आप नेट का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यह काफी लाइट वेट होते है। इसलिए इन्हें ओड़ना आसान होता है। अगर आप कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं तो कलर कॉन्ट्रास्ट ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें:अपनी शादी के लिए ब्राइडल दुपट्टे को चुनतें समय रखें इन बातों का ख्याल

ट्रेडिशनल दुपट्टा

View this post on Instagram

A post shared by Sheetal Vikrant Massey (@sheetalthakur)

शीतल ठाकुर का ब्राइडल लुक काफी अच्छा था। उनके लुक में चार चांद लगाने का काम किया दुपट्टे ने। उन्होंने अपने लहंगे के साथ ट्रेडिशनल दुपट्टा चुना, जिसके बॉर्डर में झालर लगे हैं। इस तरह का दुपट्टा ज्यादातर लहंगे पर अच्छा लगता है। आप अपनी शादी के लिए इस तरह का दुपट्टा चुन सकती हैं। (दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल)

ब्राइडल दुपट्टे को सीधा पल्लू में ओड़ लें। अब बाकि बचे हुए दुपट्टे को सिर पर ओड़कर कमर पर टक कर लें। आप चाहें तो दुपट्टे को बिना सिर पर ओड़े भी खुल्ला छोड़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:अपने ब्राइडल लुक को अप-टू-डेट बनाने के लिए ऐसे करें दुपट्टे को ड्रेप

एम्ब्रॉयडरी ब्राइडल दुपट्टा

View this post on Instagram

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

5 दिसंबर को हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथुरिया से शादी रचाई थी। वह शादी के दिन लाल रंग का लहंगा पहने नजर आईं। अगर आप उनके ब्राइडल दुपट्टे पर गौर करेंगी तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा चुना था।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।