Chura Designs: रेड के अलावा इन कलर्स के चूड़े को आप कर सकती हैं अपने ब्राइडल लुक के लिए फाइनल

Bridal Fashion: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन के लिए वे अपने लुक को खासतौर से एक-एक चीज की बारीकी को समझकर स्टाइल करना पसंद करते हैं। वहीं फैशन का दौर तेजी से बदल रहा है और कुछ नया लेकर मार्केट में आ रहा है।
वैसे तो ब्राइडल लुक के लिए चूड़ा लाल रंग का चुना जाता है, लकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो रेड कलर को छोड़कर अन्य कलर्स को भी चुन सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कलीरों के वो कलर्स जिन्हें आप कर सकती हैं अपने वेडिंग लुक के साथ ट्राई।
ग्रीन कलर चूड़ा डिजाइन

हर रंग हर सुहागन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप रेड से अलग कोई कलर चुनना चाहती हैं तो इस तरीके के चूड़े के साथ आप गोल्डन कलर के कंगन को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं चाहे तो ग्रीन एमरल्ड वाले डायमंड कंगन भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :भारी-भरकम ब्राइडल लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं आलिया भट्ट, देखें फैंस के रिएक्शन्स
व्हाइट कलर चूड़ा डिजाइन

व्हाइट कलर देखने में बेहद सोबर नजर आता है और इसका मतलब प्यूरिटी यानी पवित्रता का प्रतीक है। वहीं इस तरह के चूड़े के साथ आप पेस्टल कलर के अनकट डायमंड कंगन को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो अपने पति के नाम का पहला अक्षर भी बनवा सकती हैं।
पेस्टल पिंक कलर चूड़ा डिजाइन

पेस्टल कलर अपने आप में ही काफी सटल लुक देने में सहायता करता है। इस तरह का कलर कॉम्बिनेशन आप दिन के उजाले में होने वाली शादी के लिए चुन सकती हैं। बता दें कि इस तरह के चूड़े के साथ आप पर्ल डिजाइन के कंगन की मदद लेकर सेट बना सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया पिंक Barbie Trend को फॉलो
ऑरेंज कलर चूड़ा डिजाइन

ऑरेंज कलर वैसे तो काफी ब्राइट कलर है, लेकिन अगर आप ब्राइडल लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर कुछ युनिक सोच रही हैं तो इस तरह के चूड़े को पहन सकती हैं। बता दें कि इसमें आप ट्रांसपेरेंट स्टोन वाले आर्टिफिशियल डायमंड कंगन को हाथों में पहन सकती हैं और लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
अगर आपको रेड के अलावा ब्राइडल लुक के लिए चूड़े के ये कलर्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Flipkart, Amazon, Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।