herzindagi
barbie trend bollywood actress

Barbiecore Fashion: दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया पिंक Barbie Trend को फॉलो

बदलते ट्रेंड में आजकल बार्बी ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इसे अपने स्टाइल स्टेटमेंट के हिसाब से रीक्रिएट भी किया है।
Editorial
Updated:- 2023-07-17, 18:09 IST

रोजाना कुछ न कुछ नया सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है, जिसे हम सभी इतना लाइक और शेयर कर देते हैं कि पता ही नहीं लगता कि कब वे मामूली सी चीज इन्टरनेट के जरिये वायरल हो गई। वहीं बदलते ट्रेंड में आजकल बार्बी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि 1959 से बार्बी डॉल की शुरुआत हुई थी। 

हालांकि हम सभी ने एक जमाने में बार्बी डॉल से खेला ही होगा। एक बार फिर बार्बी डॉल लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता नजर आ रहा है। इसी के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इन क्यूट पिंक बार्बी लुक्स को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। तो आइये देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन स्टाइलिश पिंक बार्बी लुक्स।

आलिया भट्ट 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट अपने सटल लुक्स के कारण फैंस को काफी पसंद आती हैं। वहीं इस बार्बी लुक को डिजाइनर ब्रांड Ganni द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का ओवरसाइज हॉट पिंक लुक को आप पॉवर लुक भी कह सकती हैं। इस तरह का पॉवर लुक आप पार्टी से लेकर ऑफिस लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : फिल्मों में अपनी एक्टिंग नहीं लुक्स से भी दीपिका ने बनाया है फैंस को दीवाना

अन्यया पांडे 

ananya panday barbie look

एक्ट्रेस ने भी बाकी सबकी तरह बार्बी लुक को रीक्रिएट किया है। वहीं इस खूबसूरत सिंगल शोल्डर नेकलाइन वाली पेल पिंक कलर ड्रेस को डिजाइनर ब्रांड Mugler और H&m द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस तरह की ड्रेस अगर आप पहन रही हैं तो पर्ल डिजाइन वाली एक्सेसरीज को स्टाइल कर लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।

भूमि पेडनेकर 

यह विडियो भी देखें

bhumi pednekar  barbie look

भूमि पेडनेकर अपने रिस्की और बोल्ड फैशन के कारण आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने बार्बी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस खूबसूरत लुक को Itrh ब्रांड द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का हॉट पिंक शिमर लुक काफी रेट्रो वाइब देता नजर आ रहा है।

 इसे भी पढ़ें : देखें प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट फेमस फिल्म के ये आइकॉनिक लुक्स

दीपिका पादुकोण 

deepika padukone barbie look

पति रणवीर की तरह दीपिका भी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद करती हैं। वहीं इस स्पोर्टी लुक में दीपिका ने स्मोकी आई लुक के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है। इस तरह के लुक के साथ आप व्हाइट स्नीकर्स को स्टाइल कर सकती हैं। बता दें कि यह लुक डिजाइनर ब्रांड  Adidas द्वारा डिजाइन किया है।

 

अगर आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पिंक Barbie Trend लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।