Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:53 AM IST

भारी-भरकम ब्राइडल लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं आलिया भट्ट, देखें फैंस के रिएक्शन्स

आलिया भट्ट आजकल अपनी आने वाली फिल्म को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। वहीं इस मनीष मल्होत्रा के इस फैशन शो में भी एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के साथ रैंप वॉक किया।
Updated:- 2023-07-21, 14:03 IST
alia bhatt uncomfortable ramp walk

आए दिन कई तरह के फैशन शो होते रहते हैं और इनमें कई बॉलीवुड सितारे डिजाइनर आउटफिट्स को पहनकर रैंप वॉक करते नजर आते हैं। हालही में हुए मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह रैंप वॉक करते नजर आए। बता दें कि दोनों ने हाल ही में करण जोहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम किया है, जिसके प्रमोशन में आजकल ये डुओ इवेंट्स में नजर आ रहे हैं। वहीं इस डुओ ने मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में भी साथ में रैंप वॉक किया है।

 

आलिया भट्ट को क्यों किया गया लहंगे के लिए ट्रोल?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बात अगर आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक की करें तो मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गया यह लहंगा बेहद खूबसूरत है, लेकिन इसे काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस के पहने हुए इस खूबसूरत लहंगे का ट्रोल होने का कारण इसका वजन है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आउटफिट को कैरी करने में एक्ट्रेस को काफी परेशानी हो रही है, जिसका अंदाजा आप आलिया के चेहरे को देखकर लगाया जा सकता है।

ranveer alia manish malhotra

एक्ट्रेस का यह लुक खूबसूरत तो है, लेकिन यह लहंगा कैरी करने में काफी भारी भी और यही इस लुक के ट्रोल होने की वजह बनता नजर आ रहा है। इसके साथ-साथ आलिया रैंप वॉक करते समय काफी नर्वस भी नजर आ रही हैं। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का किस्सिंग मोमेंट

वहीं आलिया के साथ रैंप पर वॉक करते हुए एक्टर रणवीर सिंह की निगाहें अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर टिकी हुई थी, जिसका अंदाजा आप रणवीर की शेयर की गई इस वीडियो में देखकर लगा सकते हैं। बता दें कि एक्टर आलिया के साथ रैंप पर वॉक करते समय अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को किस करने कर उनके प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए नजर आते हैं और रणवीर के यही रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आया। दीपवीर का यही क्यूट मोमेंट शो की लाइमलाइट भी बन गया।

आलिया भट्ट का ब्राइडल लुक 

 

आलिया ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया ब्राइडल लहंगा कैरी किया हुआ है। वहीं ज्वेलरी को भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन की है। बता दें कि एक्ट्रेस ने बालों के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल लुक को चुना है और मिनिमल ड्युई स्किन न्यूड मेकअप कर अपने लुक में चार चांद लगाए है। वहीं एक्ट्रेस का स्टाइल किया हुआ ब्राइडल दुपट्टा नेट फैब्रिक से बनाया गया है और इसे ट्रेल लुक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :  Barbiecore Fashion: दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया पिंक Barbie Trend को फॉलो

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की नई फिल्म 

 rocky aur rani ki prem kahani

बता दें कि डायरेक्टर और प्रोडूसर करण जोहर की बनाई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साथ में काम किया है। आजकल दोनों आए दिन अपनी फिल्म को साथ में प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हालही में इसी फिल्म के लगभग कई गाने भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में आलिया ने शिफॉन साड़ी को स्टाइल किया है।

 

 

अगर आपको आलिया भट्ट का यह ब्राइडल लुक और इसपर फैंस का रिएक्शन पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।