नवरात्रि में यूनिक दिखने के लिए ट्राई करें ये ब्रेड स्टाइल

महिलाएं नवरात्रि में खुद को सबसे खूबसूरत दिखाने के लिए अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का बहुत ध्यान रखती हैं। जिसके लिए वह तरह-तरह के मार्केट और मॉल में घूमती हैं। एसे मेंमहिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत अपने हेयरस्टाइल को चूज करने में आती है। जिसकी वजह से वह अपने बालों को सिंपल तरीके से बांध लेती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ यूनिक ब्रेड हेयर स्टाइल जिसे आप नवरात्रि में बना कर सबसे यूनिक दिख सकती हैं।
मिक्स ब्रेड हेयरस्टाइल

यह हेयरस्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहती है। आप इसे आसानी से बना सकती हैं। ये देखने में काफी यूनिक लुक देती है।
कैसे बनाएं
- इसके लिए आप पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा कर क्राउन से बालों में आप मिडल पार्टीशन कर लें।
- अब आप दोनों साइड में दोनों साइड से फ्रेंच ब्रेड बनाते हुए बालों को पीछे तक लें जाऐं।
- इसके बाद आप बालों को कॉम्ब करके दोनों ब्रेड से एक ब्रेड बनाएं।
इसे भी पढ़ें : अपने रिसेप्शन में आजमाएं कुछ अलग तरह की हेयरस्टाइल, देखने वाले भी पूछेंगे बनाने का तरीका
फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल

यह हेयरस्टाइल हर फेस की महिलाओं पर अच्छी लगती है। आप इसे एथनिक वियर के साथ- साथ वेर्स्टन वियर के साथ भी बना सकती हैं।
कैसे बनाएं
- इसके लिए आप बालों को सुलझा कर दो सेक्शन में बांट लें।
- अब आप पहले एक साइड से थिन लेयर लेकर उसे दूसरे साइड के बालों के साथ एड करें।
- इसी तरह अब आप दूसरी साइड से एक थिन लेयर लेकर पहली साइड पर एड करें।
- इसी तरह, आप आखिरी तक बालों से ब्रेड बनाएं।
- आखिरी में बालों को बांध लें।
फ्रेंच ब्रेड विन हाफ बन हेयरस्टाइल
नवरात्रि में आप फ्रेंच ब्रेड विन हाफ बन हेयरस्टाइल आसानी से ट्राई कर सकती हैं। साथ ही आप इसे फैमली फंक्शन, ऑफिस प्रेजेंटेशन में भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :हेयर से चाहिए एक डिफरेंट लुक, इन हाफ पोनीटेल हेयरस्टाइल्स को जरूर करें ट्राई
कैसे बनाएं
- सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा कर सीरम लगा लें।
- अब आप थोडे- थोडे बालों को लेकर कर्ल करें।
- अब आप फ्रंट से बाल लेते हुए फ्रेंच ब्रेड बनाएं।
- जब आप ऊपर से ब्रेड बना लें तो उसे पीछे बैंड की मदद से बन की तरह बांध लें।
- आखिरी में आप अपने हेयरस्टाइल को स्प्रे करके फिनिश लुक दें।
रोप-ब्रेड पोनीटेल

इस ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल को आप बस 10 मिनट में बना सकती हैं। आप इसे लहंगे के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
कैसे बनाएं
- सबसे पहले अपने बालों में हाई पोनीटेल बना लें।
- अब आप एक दम थोड़े से बाल लेकर नॉट की तरह बांध लें।
- अपनी पोनीटेल को दो सेक्शन में बांट लें और फिर उन्हें लेफ्ट की तरफ घुमाते रहें।
- ऐसे ही ट्विस्ट करते -करते नीचे की ओर जब पहुंचे, तो उन्हें रबर बैंड से बांध लें।
उम्मीद है कि आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।