पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे बनाना हर महिला को अच्छा लगता है। यह एक बेहद क्विक और ईजी हेयरस्टाइल है और आप इसे केजुअल्स से लेकर पार्टीज लुक में आसानी से बना सकती हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि केवल मीडियम या लॉन्ग हेयर की महिलाएं पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाती हैं। जिन महिलाओं के हेयर्स शार्ट हैं, उन्हें लगता है कि वह डिफरेंट स्टाइल पोनीटेल बना नहीं सकती हैं।
जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। भले ही आपके हेयर्स शॉर्ट हैं, लेकिन फिर भी आप कई तरह के हेयरस्टाइल्स बना सकती हैं। फिर भले ही बात पोनीटेल हेयरस्टाइल की क्यों ना हो। आप हाफ पोनीटेल से लेकर ट्विस्टेड पोनीटेल जैसे कई हेयरस्टाइल्स को अपने शॉर्ट हेयर्स में आसानी से ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शॉर्ट हेयर में बनाए जाने वाले कुछ पोनीटेल हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं-
यह एक क्विक पोनीटेल हेयरस्टाइल है, जो देखने में काफी क्यूट लगता है। आप इसे केजुअल्स से लेकर आउटिंग्स के दौरान आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर हेयर स्ट्रेटनर की मदद से बालों को स्ट्रेट करें। अब आप अपने फ्रंट एरिया से बालों को लें और पीछे ले जाएं। पीछे ले जाकर आप रबर लगा दें और बस आपका हाफ पोनीटेल हेयरस्टाइल बनकर तैयार है।
अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए आप बालों को पहले कॉम्ब करें। अब आप फ्रंट एरिया से बाल लें और फिर उन हेयर्स से ब्रेड बना लें। पीछे बाल ले जाकर पिन लगाकर ब्रेड को सिक्योर कर लें। अब बचे हुए सारे बालों को कॉम्ब करें। अब आप ब्रेड हेयर (ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल्स) सहित सारे बालों को पीछे ले जाकर रबर लगाकर पोनीटेल बना लें। अगर आप अपने बालों में एक वॉल्यूम एड करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पोनीटेल हेयर्स को लाइट कर्ल कर सकती हैं।
सिंपल हेयरस्टाइल को एक यूनिक लुक देने का तरीका होता है हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना। आप भी शॉर्ट हेयर में लो पोनीटेल बना सकती हैं। अपने इस सिंपल हेयरस्टाइल को अधिक अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इसमें बो हेयर एक्सेसरीज को अटैच कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-कर्ली बालों पर जचेंगे ये हेयर हाइलाइट्स, आप भी करें ट्राई
अगर आप केजुअल्स में एक सिंपल और एलीगेंट हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में हाई पोनीटेल बना सकती हैं। इसके लिए बालों को कॉम्ब करें और उन्हें पीछे ले जाएं। अब आप बालों में रबर लगा लें और हाई पोनीटेल बनाएं। आप चाहें तो बालों को स्ट्रेटनर की मदद से एक वेव्स लुक दे सकती हैं।
यह हेयरस्टाइल यंग लड़कियों पर काफी अच्छा लगता है। आप इसे कुछ ही सेकंड्स में बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और साइड पार्टिंग (साइड पार्टिंग हेयरस्टाइल्स ) करें। अब आप साइड से बालों को लेकर ट्विस्ट करती जाएं। अंत में, आप बालों में रबर लगाकर पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें-50 प्लस महिलाओं को ट्राई करनी चाहिए 5 मिनट में बनने वाली ये ब्रेड हेयरस्टाइल्स
अगर आप हेयरस्टाइल्स की मदद से अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में स्लीक लूप्ड पोनीटेल हेयरस्टाइल को बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। अब हेयर जेल की मदद से एक वेट लुक दें। आप बालों को कॉम्ब करते हुए हाई पोनीटेल बनाएं। अब आप हेयर एक्सेसरीज की मदद से पोनीटेल को लूप्ड लुक दें।
तो अब आप अपने शॉर्ट हेयर में किस पोनीटेल हेयरस्टाइल्स को बनाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, youtube, hairdohairstyle
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।