इन ब्रेड हेयर स्टाइल्स में आप लगेंगी बेहद खूबसूरत, जरूर करें ट्राई

अगर आप ब्रेड हेयरस्टाइल लुक में भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप ये हेयरस्टाइल्स ट्राई कर सकती हैं।

bollywood actresses braid hairstyles main

बाल किसी की भी लड़की की पर्सनैलिटी का अहम् हिस्सा होते हैं। बालों को कई तरह से स्टाइल करके वह अपने लुक को चंद मिनटों में बदल सकती हैं। कपड़ों या फिर एसेसरीज की मदद से खुद को स्टाइलिश दिखाना भले ही आपकी जेब पर भारी पड़ जाए, लेकिन तरह-तरह के हेयरस्टाइल बनाने के लिए आपको बिल्कुल भी पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। बस आप अपने बालों को एक नया ट्विस्ट दीजिए और आपका नया लुक तैयार। हेयर स्टाइल में आप अक्सर ओपन हेयर से लेकर कर्ल्स, ब्रेड्स से लेकर बन बनाती होंगी, लेकिन आज हम सिर्फ और सिर्फ चोटी के बारे में ही बात कर रहे हैं। बचपन में जैसे ही बाल बड़े होने शुरू होते हैं, मम्मी बालों की चोटी बनाने लग जाती हैं। चोटी को कुछ लड़कियां बेहद बोरिंग और आउट ऑफ फैशन भी मानती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आप एक नहीं, बल्कि कई तरह से ब्रेड्स बना सकती हैं और सिर्फ इन ब्रेड्स की मदद से अपने लुक को कई गुना अधिक निखार सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ब्रेड्स बनाने के विभिन्न स्टाइल्स के बारे में-

स्टैंडर्ड ब्रेड

standard braid kalki kanimani

यह एक सिंपल ब्रेड हेयर स्टाइल है, जो अक्सर हम बनाते ही हैं। इसके लिए आप बालों के तीन सेक्शन करके ब्रेड बनाएं। आप इसमें थोड़ा मैसी लुक बनाकर इसे और भी अधिक स्टाइलिश बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: यह हेयरस्टाइल जॉब इंटरव्यू के लिए हैं एकदम परफेक्ट, आप भी करें ट्राई

फिशटेल ब्रेड

braid hairstyles top trends

यह एक ऐसा ब्रेड हेयरस्टाइल है, जो देखने में काफी क्लासी लगता है। आप इसे केजुअल से लेकर पार्टी में आसानी से ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले सारे बालों को कॉम्ब करके एक साइड लाएं। अब बालों को दो सेक्शन्स में बांटे। अब आप पहले एक साइड से थिन लेयर लेकर उसे दूसरे साइड के बालों के साथ एड करें। इसी तरह अब आप दूसरी साइड से एक थिन लेयर लेकर पहली साइड पर एड करें। इसी तरह, आप आखिरी तक बालों से ब्रेड बनाएं। आखिरी में बालों को इलास्टिक से बांधें।

इसे जरूर पढ़ें:शादी से पहले हेयर स्टाइलिंग से जुड़ी इन गलतियों से बचें

फ्रेंच ब्रेड विन हाफ बन

braid hairstyles latest fashion

ब्रेड ऐसा स्टाइल होता है, जिसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो ब्रेड विन बन लुक आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही ओपन हेयर लुक भी बना सकती हैं।

फ्रेंच ब्रेड विन हाफ बन बनाने के लिए पहले आप बालों को हीट से प्रोटेक्ट करने के लिए सीरम लगाएं। इसके बाद एक-एक इंच सेक्शन लेकर बालों को कर्ल करें। अब आप फ्रंट से बाल लेते हुए फ्रेंच ब्रेड बनाएं। जब आप उपर से ब्रेड बना लें तो उसे पीछे से रबर बैंड की मदद से सिक्योर करें। अब आप इन बालों को घुमाते हुए बन बनाएं। आप बॉबी पिन की मदद से इन बन को फिक्स करें। आखिरी में स्प्रे की मदद से अपने हेयरस्टाइल को फिनिश लुक दें।

मिक्स ब्रेड

braid hairstyles how to look stylish

जब आप बालों की हेयर स्टाइलिंग करती हैं तो उसमें कई तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। मसलन, अगर आप ब्रेड हेयरस्टाइल बना रही हैं तो इसमें भी काफी कुछ किया जा सकता है। जैसे आप एक ही हेयरस्टाइल में कई तरह की ब्रेड बनाकर एक न्यू लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करके साइड पार्टिंग करें। अब आप दोनों साइड से फ्रेंच ब्रेड बनाएं। फ्रंट से फ्रेंच ब्रेड बनाने के बाद आप पीछे से बालों को कॉम्ब करके फिशटेल ब्रेड बना सकती हैं। केजुअल में आप इस स्टाइल को बना सकती हैं। वहीं अगर आप पार्टी के लिए इस हेयरस्टाइल को बना रही हैं तो आप इसमें फूल भी लगा सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP