इन आउटफिट के साथ स्टाइल करें बोहो बैग्स, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप कुछ यूनिक लुक ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप बोहो बैग्स को इन आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2023-07-13, 16:08 IST
Boho bags style

हर लड़की को पसंद होता है कि वो जो भी लुक ट्राई करें उसमें वो खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वो अलग-अलग तरीके के फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हुई नजर आती है। कभी किसी टॉप के साथ कोई बॉटम तो किसी साड़ी के साथ अलग तरीके का ब्लाउज। लेकिन हम आपको किसी तरह के आउटफिट को ट्राई करने के बारे में नहीं बताएंगे। बल्कि बोहो बैग्स को किन आउटफिट के साथ आप स्टाइल कर सकती हैं इसकी जानकारी आपको देंगे, ताकि आपका लुक खूबसूरत नजर आए।

साड़ी के साथ स्टाइल करें बोहो बैग्स

Saree boho bags

अगर आपको बैग्स को स्टाइल करना पसंद है तो इस बार इसमें बदलाव करें और बोहो बैग्स को साड़ी के साथ स्टाइल करें। इस तरह के बैग्स काफी कूल लगते हैं। इसे आप प्रिंटेड साड़ी या फिर प्लेन साड़ी के साथ अच्छे से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे कलर कलेक्शन भी मिल जाते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन जाकर खरीद सकती हैं। इस तरीके के बैग को आप चाहे तो किसी भी पार्टी के लिए भी अपने लुक के साथ मैच करके स्टाइल कर सकती हैं।

कुर्ती के साथ करें स्टाइल

Kurti style boho bags

कई सारी महिलाएं होती हैं जो कुर्ती के साथ या तो बैग पैक या फिर स्लिंग बैग लेना ही सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन इस बार अपने लुक में चेंज करें और इसकी जगह पर बोहो बैग्स को स्टाइल करें। इसमें आपको बड़े और छोटे दोनों साइज के बैग मिल जाएंगे। इसमें कलर और डिजाइन भी आप अपने हिसाब से चूज करके खरीद सकती हैं। इस बैग की खास बात ये होती है कि इससे आपका लुक कुछ डिफरेंट ही लगता है साथ ही इसे आप कहीं से भी खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक को आकर्षक बनाने के लिए स्टाइल करें Micro Bags

जींस-टी शर्ट के साथ करें स्टाइल

Boho bags

जींस -टी शर्ट के साथ हम हैंड बैग लेना ही ज्यादा पसंद करते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि ये क्लासी लुक देते हैं। लेकिन अगर आपको अपने लुक में कुछ यूनिक चीज एड करनी है तो इसके लिए आप इस बार आउटफिट के साथ बोहो बैग्स (बोहो बैग्स डिजाइन) को ट्राई करके देखिए। इस लुक में चार चांद लग जाएंगे। इस लुक को आप आउटिंग पर जाते समय क्रिएट कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: हैंड बैग को साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

बोहो बैग्स अगर आपको ऑनलाइन नहीं समझ आ रहे हैं तो इसकी शॉपिंग आप मार्केट से भी कर सकती हैं। वहां पर भी अच्छे-अच्छे डिजाइन आपको मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने आउटफिट से मैच करके स्टाइल कर सकती हैं और अपने सजेशन हमारे साथ शेयर कर सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।