200 रुपए में मिल जाएंगी आपको ये ब्लू कलर की कुर्तियां, आज ही वाडरोब में करें शामिल

महिलाओं को ट्रेडिशनल वियर में कुर्ती पहनना काफी अच्छा लगता है। 
Updated:- 2022-10-01, 11:00 IST
latest blue colour kurti

महिलाओं को सबसे सुंदर और खूबसूरत दिखने का अलग ही क्रेज होता है। वह हर जगह यूनिक और एलिगेंट दिखना चाहती है। जिसके लिए वह हर तरह की बाजार में घूमती हैं। कुर्तियां महिलाओं के सबसे पसंदीदा एथनिक आउटफिट्स में से होती है। वह कुर्ती में न केवल कंफर्टेबल फील करती हैं, बल्कि क्‍लासी भी दिखती हैं । खासकर ब्‍लू कलर महिलाओं को बहुत पसंद होता है, क्यों कि यह देखने में रॉयल लुक देता है। ब्‍लू कलर के आउटफिट चाहे वेस्टर्न वियर में हो या ट्रेडिशनल वियर में वह हमेशा देखने में क्‍लासी लगते हैं। साथ ही महिलाएं हमेशा हर चीज सस्ती और अच्छी खरीदना चाहती हैं। ऐसे में अगर उन्हें मन पसंद चीज कम दामों में मिल जाए, फिर यह उनके लिए सोने पर सुहागा वाला काम हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाएंगे कुछ ब्‍लू कलर की डिजाइनर कुर्तियां जो आपको 200 रूपये में आसानी से मिल जाएगी।

फ्रेंट स्ल्टि ब्‍लु कलर कुर्ती

front slit kurti

  • ये कुर्तियां देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।
  • इस तरह की स्ल्टि कुर्तियां पहनने में इंडो वेस्टर्न लुक देती हैं।
  • वैसे तो ज्यादातर स्ल्टि कुर्तियों को जींस के साथ पहना जाता है, लेकिन आप इन्‍हें लेगिंग्स के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
  • बाजार में इस तरह की कुर्तियां आप 160 रूपये तक में आराम से मिल जाएगी।
  • आप कोशिश करें कि हेयर स्टाइल में इन कुर्तियों के साथ मैसी बन बनाएं, इससे आपका और खिल कर आएगा।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?

शार्ट प्लेन ब्‍लु कलर कुर्ती

short blue kurti

  • शार्ट कुर्ती आजकल फैशन में है।
  • आप इस तरह कुर्तीयों को फॉर्मल वियर में आसानी से पहन सकती है।
  • मार्केट में इस तरह की कुर्तियां आपको 120 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
  • अगर आप की हाइट कम है, तो आप शार्ट कुर्ती को जरूर पहनें।
  • साथ ही आप कोशिश करें की इन कुर्तीयों को जींस के साथ स्टाइल करें, इससे आपकी हाइट ज्यादा लगेगी।
  • इन तरह की कुर्तियों को आप किसी भी टाईम आसानी से वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स

घेरदार ब्लू कलर कुर्ती

blue gherdar kurti

  • घेरदार कुर्तियों का ट्रेंड एक बार फिर से आ गया है।
  • आप इन्‍हें वन पीस की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं।
  • इस तरह की कुर्तियां आपको 150 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में आराम से मिल जाएगी।
  • अगर आप कुर्ती में कुछ यूनिक ट्राई करने की सोच रहीं हैं, तो आप इन कुर्तीयों को जरूर कैरी करें।
  • यूनिक लुक पाने के लिए आप इन्‍हें वन पीस ड्रेस की तरह पहनें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

pic credit : instagram, meesho

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।