Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

Kashmiri Kurti Designs: सर्दियों में हर मौके पर जचेंगी ये खूबसूरत कश्मीरी कुर्तियां, देखें ट्रेंडी डिजाइंस

Kashmiri kurti designs: सर्दियों में अगर आप अपने लुक को ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं, तो आज हम आपको कश्मीरी कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी विंटर सीजन में स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-11-21, 20:48 IST
styling Kashmiri kurtis for winter

यदि आप इस विंटर सीजन अपने लिए कुछ यूनिक स्टाइल की कुर्तियां ढूंढ रही हैं ताकि आपका लुक सबसे जुदा नजर आए। ऐसे में आज हम आपको कश्मीरी कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप कैरी करके अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां आप कॉलेज, ऑफिस से लेकर किसी फंक्शन में भी पहनकर जा सकती हैं। यह काफी आरामदायक होने के साथ ब्यूटी को भी इन्हेंस करती हैं। इन कश्मीरी कुर्तियों को पहनकर आप सर्दियों में खुद को ठंड से बचाने के साथ अपना लुक स्मार्ट भी बना सकती हैं। इन कुर्तियों के संग आप लांग इयररिंग्स, क्लासी हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप से खुद को ग्लैमरस टच दे सकती हैं। इनके संग आप हाई हील्स और जूती भी कैरी कर सकती हैं। आइए देखें कश्मीरी कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइंस।

ग्रीन कश्मीरी कुर्ती

ग्रीन कलर की यह कश्मीरी कुर्ती काफी खूबसूरत लग रही है। आप भी इस कुर्ती के संग व्हाइट हाईनेक कैरी करके खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं। यह लुक आपको परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देने के साथ सर्दी से भी बचाएगा। इस ग्रीन कलर की कुर्ती के फ्रंट में पिंक का चिकनकारी वर्क हो रहा है। साथ ही, कुर्ती के बॉर्डर पर भी एम्ब्रॉयडरी हो रही है। आप भी इस कश्मीरी कुर्ती के संग सिल्वर कुंदन इयररिंग्स पहन सकती हैं और पोनी हेयर स्टाइल रखें। यह कुर्ती आपको 800 से लेकर 1200 रुपये की कीमत में ऑनलाइन मिल जाएगी।

green kashmiri kurti

व्हाइट कश्मीरी कुर्ती

अगर आपको व्हाइट आउटफिट कैरी करना पसंद है तो इस तरह की व्हाइट कश्मीरी कुर्ती बेस्ट ऑप्शन रहेगा। व्हाइट कलर हर मौके पर काफी रॉयल लुक देता है। इस कुर्ती की मिड लेंथ है। जिसपर ग्रीन और पिंक कलर के थ्रेड का काफी वर्क किया गया है। साथ में, कुर्ती की बाजू भी लूज फिटिंग की है। यानि इस कुर्ती का ओवरऑल लुक बेस्ट लग रहा है। इसको आप रेड या व्हाइट प्लाजो के संग पेयर कर सकती हैं। साथ में, ऑक्सीडाइज झुमकी बेस्ट ऑप्शन है। इस कुर्ती के संग स्ट्रेट ओपन हेयर रखें।

ये भी पढ़ें: Woolen Kurti Designs: ऑफिस गर्ल्स के लुक को स्टाइलिश बना देंगी ये वुलन कुर्तियां, देखें ट्रेंडी डिजाइंस

white kashmiri kurti

मस्टर्ड येलो कश्मीरी कुर्ती

सर्दियों में लुक को क्लासी टच देने के लिए आप इस तरह की मस्टर्ड येलो कलर की कश्मीरी कुर्ती परफेक्ट रहेगी। इस कुर्ती को आप विंटर सीजन में ऑफिस कैरी करके जा सकती हैं। इस कुर्ती की फिटिंग लूज है और दोनों साइड पॉकेट भी लगी हुई हैं। वहीं इस कश्मीरी कुर्ती के यॉक पर फ्लोरल थ्रेड वर्क नजर आ रहा है। कश्मीरी कुर्तियों का फैब्रिक वुलन होता है और इनपर ज्यादातर थ्रेड वर्क ही किया जाता है। इस कुर्ती के संग आप मैचिंग बीड्स झुमकी पहनें। और पैरों में जूती काफी प्रिटी लुक देंगी।

ये भी पढ़ें: Woolen Kurti For Women: सर्दी आने से पहले खरीदें ये क्लासी वूलन कुर्तियां, ऑफिस वियर के लिए हैं बेस्ट

yellow kashmiri kurti

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Myntra/House of Chikankari/CRAFTBAZAR/HOUSE OF KARI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।