ब्लैक से बरगंडी तक, ऑफिस जाने वाली लड़कियों के पास जरूर होने चाहिए ये 4 मफलर कलर्स

सर्दियों में ऑफिस जाने वाली लड़कियां अपने विंटर वॉर्डरोब में शामिल करें बरगंडी से लेकर ये 4 कलर के मफलर। जानें इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।
Updated:- 2026-11-19, 11:17 IST
Best 4 Winter Office Muffler Colours Styling Tips

Best 4 Winter Office Mufflers Colours: सर्दियों में ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए हर दिन स्टाइलिश दिखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। खासकर तब, जब ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की लेयरिंग करनी हो। ऐसे में मफलर एक ऐसा विंटर एक्सेसरी है, जो आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ आपके सिंपल ऑफिस आउटफिट को भी क्लासी बना सकता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत सारे मफलर खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास कुछ ऐसे रंग हैं, जो ज्यादातर कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं, तो आपका विंटर वॉर्डरोब काफी हद तक तैयार हो सकती है।

ब्लैक, बेज और ब्राउन जैसे क्लासिक रंगों के अलावा बरगंडी और ब्लू-क्रीम जैसे कॉम्बिनेशन भी ऑफिस लुक में खूबसूरत लगते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 मफलर कलर्स के बारे में, जिन्हें आप अपने ऑफिस वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

4 बेस्ट मफलर कलर्स

इस ठंड के मौसम में आपको हर आउटफिट के साथ मफलर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये 4 कलर हर किसी के साथ क्लासी लगेंग। आइए जानते हैं-

1. ब्लू और क्रीम चेक मफलर

अगर आपको डार्क कलर पसंद हैं, तो ब्लू और क्रीम चेक पैटर्न वाला मफलर ट्राई कर सकती हैं। इसका कॉम्बिनेशन सर्दियों के कपड़ों को फ्रेश और क्लासी लुक देता है। खास बात यह है कि चेक डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं लगता। इसे आप फॉर्मल और स्मार्ट कैजुअल दोनों तरह के ऑफिस आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

स्टाइल करने का तरीका: व्हाइट शर्ट, स्काई ब्लू स्वेटर और ब्लैक ट्राउजर के साथ इसे पेयर करें। अगर आप लॉन्ग कोट पहनती हैं, तो उसके ऊपर मफलर को हल्के से ड्रेप करें।

blue cream mufflers TopChoicesForWomens

image credit-pinterest (TopChoicesForWomens)

2. ब्राउन और क्रीम मफलर

ब्राउन और क्रीम का कॉम्बिनेशन उन लड़कियों के लिए बढ़िया है, जिन्हें मिनिमल और क्लासी फैशन पसंद है। यह रंग बहुत ज्यादा चमकदार नहीं होता, इसलिए ऑफिस के लिए एकदम सही रहता है। खासकर कैमल, चॉकलेट ब्राउन और क्रीम शेड्स वाला मफलर विंटर आउटफिट को महंगा और सलीकेदार लुक दे सकता है।

स्टाइल करने का तरीका: इसे बेज कोट, व्हाइट टर्टलनेक, ब्राउन स्वेटर या ब्लैक पैंट के साथ पहनें। अगर आपका ऑफिस ड्रेस कोड फॉर्मल है, तो सिंपल ब्राउन-क्रीम मफलर चुनें।

mufflers  white brown Tartan Pattern Scarf

image credit-pinterest (Tartan Pattern Scarf)

3- बरगंडी कलर का मफलर

अगर आप रोजाना ब्लैक, ग्रे या क्रीम कलर के स्वेटर और कोट पहनकर ऑफिस जाती हैं, तो बरगंडी रंग का मफलर आपके लुक में नया अंदाज जोड़ सकता है। यह गहरा लाल रंग देखने में काफी रिच और सोबर लगता है। खासकर चंकी निट और फ्रिंज डिजाइन वाला बरगंडी मफलर सर्दियों के लिए अच्छा विकल्प है।

स्टाइल करने का तरीका: इसे ब्लैक लॉन्ग कोट, बेज स्वेटर या ग्रे ट्राउजर के साथ पहनें। बालों को खुला रखें या लो बन बनाएं। इससे आपका लुक बिना ज्यादा मेहनत के स्मार्ट लगेगा।

mufflers  Claude fashion

image credit-pinterest (Claude fashion)

4. ब्लैक चेक मफलर

ब्लैक रंग ऐसा है, जो लगभग हर विंटर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। अगर आप ऐसा मफलर खरीदना चाहती हैं, जिसे बार-बार अलग-अलग कपड़ों के साथ पहन सकें, तो ब्लैक चेक डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें ग्रे, व्हाइट या बेज चेक पैटर्न वाला मफलर भी चुन सकती हैं।

स्टाइल करने का तरीका: ब्लैक चेक मफलर को बेज कोट, व्हाइट शर्ट, ग्रे ब्लेजर या ब्लैक स्वेटर के साथ पहनें। इसके साथ छोटे स्टड इयररिंग्स और ब्लैक बूट्स आपके ऑफिस लुक को पूरा कर सकते हैं।

black cream Deidy Pop

image credit-pinterest (Deidy Pop)

मफलर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

मफलर खरीदने से पहले नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • सर्दियों के लिए सॉफ्ट वूल, मेरिनो वूल या अच्छी क्वालिटी के एक्रेलिक मफलर चुनें।
  • बहुत छोटा मफलर स्टाइलिंग के विकल्प कम कर सकता है। मीडियम या लॉन्ग लेंथ बेहतर रहती है।
  • ऐसे शेड्स चुनें, जो आपके कोट, स्वेटर और ब्लेजर के साथ मैच हो सकें।
  • रोजाना ऑफिस जाने के लिए हल्के और आसानी से बांधे जाने वाले मफलर ज्यादा सुविधाजनक होते हैं।
  • खरीदने से पहले देखें कि मफलर को मशीन में धो सकते हैं या केवल हाथ से साफ करना होगा।

कम मफलर में तैयार करें पूरे हफ्ते का ऑफिस वॉर्डरोब

अगर आप हर दिन ऑफिस में अलग दिखना चाहती हैं, तो हर आउटफिट के लिए नया मफलर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप दो बेसिक और दो स्टाइलिश मफलर लेकर पूरे हफ्ते अलग-अलग लुक बना सकती हैं। उदाहरण के लिए, सोमवार को ब्लैक चेक, मंगलवार को ब्राउन-क्रीम, बुधवार को बरगंडी और गुरुवार को ब्लू-क्रीम मफलर पहनें। शुक्रवार को अपने ब्लैक या बेज मफलर को रिवर्सिबल स्टाइल में पहनकर नया लुक तैयार करें।

यह भी पढ़ें- New Muffler Designs: ठंड में लड़कियों के लिए बेस्ट रहेंगे Muffler के ये ट्रेंडी डिजाइंस, यहां देखें कलेक्शन

मफलर पहनने की प्रो टिप

एक और ट्रिक है कि मफलर को हर बार एक ही तरह से न बांधें। कभी इसे गले में एक बार लपेटें, कभी दोनों सिरों को सामने खुला छोड़ें और कभी कोट के अंदर हल्के से टक करें। इससे एक ही मफलर के साथ भी आपका लुक अलग नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में ऑफिस आउटफिट के साथ पहनें इन 4 डिजाइंस के मोजे, मिलेगा स्टाइलिश लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- pinterest (Luna Belle,Mehreen Market,  EtsyCA)

FAQ
ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए कौन सा मफलर कलर सबसे अच्छा है?
ऑफिस के लिए ब्लैक, बेज, ब्राउन और बरगंडी जैसे रंग अच्छे विकल्प हैं। ये फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
क्या मफलर को ब्लेजर और फॉर्मल कपड़ों के साथ पहन सकते हैं?
हां, आप मफलर को ब्लेजर, लॉन्ग कोट और फॉर्मल ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। इसके लिए हल्के फैब्रिक और सोबर रंगों वाले मफलर चुनें।
सर्दियों में ऑफिस के लिए किस तरह का मफलर खरीदना चाहिए?
ऐसा मफलर खरीदें जो मुलायम, गर्म और हल्का हो। वूल या एक्रेलिक फैब्रिक के मफलर रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।