सर्दियों में ऑफिस आउटफिट के साथ पहनें इन 4 डिजाइंस के मोजे, मिलेगा स्टाइलिश लुक

ऑफिस लुक में सबसे ज्यादा इग्नोर होते हैं सॉक्स। जानिए ऑफिस आउटफिट के साथ पहनने वाले 4 स्टाइलिश सॉक डिजाइन, जो आपके लुक को क्लासी और प्रोफेशनल बना देंगे।
Updated:- 2026-11-16, 10:47 IST
Winter Office Outfit Socks Designs

Office Socks Designs For Women: ऑफिस के लिए हम ड्रेस, शूज और बैग पर तो बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन सॉक्स पर कोई ध्यान नहीं देता। जबकि असली स्टाइल यहीं से पता चलता है। गलत सॉक्स पूरा फॉर्मल लुक खराब कर सकती हैं और सही सॉक्स उसी लुक को एकदम प्रीमियम बना सकती हैं।

अब सॉक्स सिर्फ पैर ढकने के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहनी जाती हैं। सही सॉक्स से आपका ऑफिस लुक प्रोफेशनल भी लगेगा और फैशनेबल भी।

ऑफिस आउटफिट के साथ पहनें ये 4 सॉक्स डिजाइन

अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से हैं, जिन्हें समझ नहीं आता है कि कौन से सॉक्स पहनें जो स्टाइलिश लुक दें। हम आपके लिए 4 ऑप्शन लेकर आए हैं।

1. सॉलिड न्यूट्रल सॉक्स

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें? तो ब्लैक, ग्रे, नेवी ब्लू या बीज कलर की सॉलिड सॉक्स ट्राई करें। यह हर फॉर्मल पैंट, ट्राउजर और ब्लेजर के साथ मैच हो जाती हैं। ऑफिस मीटिंग के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

socks Danilanlly Vargas

image credit-Pinterest (Danilanly vargas)

2. पतली स्ट्राइप वाली सॉक्स

प्लेन फॉर्मल आउटफिट के साथ पतली स्ट्राइप वाली सॉक्स बहुत अच्छी लगती हैं। ध्यान रहे, स्ट्राइप बहुत चटकीली न हो। नेवी पर व्हाइट, ब्लैक पर ग्रे स्ट्राइप जैसा कॉम्बिनेशन ऑफिस के लिए परफेक्ट है। यह लुक को थोड़ा स्मार्ट और यंग दिखाता है।

socks W CONCEPT GLOBAL

image credit-Pinterest (W Concept Global)

3. पोसी रफल सॉक्स

ऑफिस लुक को थोड़ा क्यूट और फेमिनिन टच देने के लिए पोसी रफल सॉक्स एकदम परफेक्ट हैं, यह सॉफ्ट एंकल लेंथ वाली सॉक्स हैं, जिनके ऊपर हल्की सी रफल और रिब्ड कफ दिया गया है, जिसे आप ब्लैक लोफर के साथ फॉर्मल ट्राउजर पर पहनें तो लुक क्लासी लगेगा। बस ध्यान रखें कि ऑफिस के लिए व्हाइट, क्रीम या बेबी पिंक जैसे सॉफ्ट कलर ही चुनें और रफल ज्यादा बड़ी न हो ताकि लुक प्रोफेशनल भी लगे और स्वीट भी।

socks  SOLAÍ THE LABEL

image credit-Pinterest (Solai The Label)

4. लॉंग सॉक्स

ऑफिस में एकदम प्लेन लुक से बोर हो गई हैं, तो लॉंग सॉक्स ट्राई करें। यह सॉक्स पहनने से आपका लुक फैशनेबल लगेगा और ओवर भी नहीं लगता है। इसे मिनी स्कर्ट या वनपीस के साथ ट्राई करें, ताकि इसका पैटर्न दिखे और लुक क्लासी लगे।

socks  TABIO SOCKS

image credit-Pinterest (Tabio Socks)

ऑफिस में सॉक्स पहनते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

ऑफिस में सॉक्स पहनते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान दें, वरना लुक खराब लग सकता है।

  • सॉक्स का कलर हमेशा पैंट से मैच करें, शूज से नहीं। इससे पैर लंबे दिखते हैं और लुक क्लीन लगता है।
  • ऑफिस के लिए नियॉन, रेड या बहुत ज्यादा चमकदार सॉक्स न पहनें। ये प्रोफेशनल नहीं लगतीं।
  • ढीली सॉक्स बार-बार नीचे खिसकती हैं, जो बहुत खराब लगता है। हमेशा सही साइज की अच्छी क्वालिटी की सॉक्स पहनें।
  • सर्दियों में वूलन मिक्स सॉक्स पहनें। इससे पैरों में पसीना नहीं आएगा और बदबू भी नहीं आएगी।
  • एक ही सॉक्स को दो दिन न पहनें। इससे पैरों में इन्फेक्शन और बदबू की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Winter Fashion Alert: शॉर्ट ड्रेस के साथ ट्राई करें ये स्टाइलिश लॉन्ग सॉक्स, सर्दियों में मिलेगा हॉट और ट्रेंडी लुक

यह भी पढ़ें- Easy Hacks: नए सॉक्स को एक बार धोने पर निकल आए हैं रोएं, तो छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये सिंपल तरीके

ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए महंगे कपड़े ही काफी नहीं हैं, छोटी-छोटी डिटेल भी मायने रखती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini

FAQ
ऑफिस के लिए सबसे अच्छी सॉक्स कौन सी होती हैं?
ऑफिस के लिए सॉलिड कलर की कॉटन सॉक्स सबसे अच्छी होती हैं। 
क्या ऑफिस में प्रिंटेड सॉक्स पहन सकते हैं?
हां, पहन सकते हैं, लेकिन प्रिंट बहुत हल्का होना चाहिए। 
फॉर्मल शूज के साथ कैसी सॉक्स पहनें?
फॉर्मल शूज और ट्राउजर के साथ मीडियम लेंथ की सॉक्स पहनें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।