Tanya Mittal Ka Saree Look: बिग बॉस 19 पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। कई सारे लोग ऐसे हैं, जो तान्या मित्तल को साड़ी में देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं महिलाएं इनके हर लुक को रीक्रिएट करना पसंद करती हैं। आजकल बिग बॉस में इनके अलग-अलग साड़ी लुक्स नजर आ रहे हैं, जिसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको तस्वीरों पर नजर डालने की जरूरत है। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं इनके साड़ी आइडियाज।
अगर आपको सिंपल और डबल शेड वाली साड़ी पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप तान्या मित्तल के इस ओम्ब्रे साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को पहनकर आप भी खूबसूरत नजर आएंगी। इसमें उन्होंने लाइट और डार्क कलर का ऑप्शन चूज किया है। साथ ही, इसके साथ डार्क शेड वाले ब्लाउज को वियर किया है। ऐसे में साड़ी पहनने के बाद काफी अच्छी नजर आ रही है। आप इस तरह की साड़ी को पहनकर सुंदर नजर आ सकती हैं। मार्केट में इस तरह के साड़ी ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाएंगे।
सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में आप भी लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए तान्या मित्तल के इस फ्लोरल प्रिंट साड़ी लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी में पेंट करके फ्लावर और पत्तियों के डिजाइन को बनाया गया है। इसके साथ ब्लाउज को भी वैसे की प्रिंट में डिजाइन किया गया है। इससे साड़ी लुक काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस तरह की साड़ी को आप भी बाजार से खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Jitiya Vrat पर दिखेंगी जवां और खूबसूरत, जब फेस्टिवल में पहनेंगी ऐसी साड़ी
सिंपल लुक क्रिएट करने के लिए आप तान्या मित्तल के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लू कलर वाली बॉर्डर साड़ी को स्टाइल किया है। इसके साथ पिंक कलर ज्वेलरी को पेयर की है। आप भी इस तरह से अपने लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। जिसे आप अपनी पसंद की ज्वेलरी के साथ अच्छे से स्टाइल कर सकती हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: फेस्टिवल सीजन में साड़ी के साथ स्टाइल किए जा सकते हैं ये ट्रेन्डी ब्लाउज
साड़ी लुक को क्रिएट करने के लिए आप तान्या मित्तल की तस्वीरों को देखकर आइडिया ले सकती हैं, जिससे आपका लुक भी क्रिएटिव नजर आएगा। साथ ही आपको साड़ी पहनने के लिए डिजाइन आइडिया मिल जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram, Tanya Mittal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।