Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हुआ चौंकाने वाले खुलासा, रो-रोकर बोलीं मुझे हमेशा से डर लगता था, मेरे घरवालों को पता चला तो वो मुझे...

तान्या मित्तल के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कल बिग बॉस हाउस में जिक्र छिड़ा, जिसके बाद घर में जोरदार ड्रामा हुआ और तान्या फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। कल घर में गौरव और मृदुल की एक वीडियो क्लिप दिखाई गई थी, जिसमें दोनों तान्या के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद तान्या ने जीशान कादरी के सामने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए।
Updated:- 2025-09-26, 11:57 IST
image

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में काफी सुर्खियों बटोर रही हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिजनेस वुमेन तान्या की बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वह घर के अंदर अपनी अमीरी के न जाने कितने किस्से सुना चुकी हैं। तान्या का कहना है कि उनके घर का गार्डन बिग बॉस हाउस से भी बड़ा है। इतना ही नहीं, वो बकवाला खाने दुबई जाती हैं, उनके लिए लंदन से बिस्कुट आता है और दिल्ली से दाल बनकर आती हैं, ऐसे न जाने कितने स्टेटमेंट्स उन्होंने घर में दिए हैं। कल के एपिसोड में घर के अंदर तान्या के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात हुई। जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

तान्या मित्तल के ब्वॉयफ्रेंड का घर में छिड़ा जिक्र


कल बिग बॉस 19 में एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स की बातचीत की कुछ क्लिप दिखाईं। ऐसी ही एक क्लिप में मृदुल और गौरव खन्ना, तान्या मित्तल के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात कर रहे थे। मृदुल का कहना था कि वह तान्या के ब्वॉयफ्रेंड को जानते हैं और तान्या का ब्वॉयफ्रेंड उन्हें फेक बताता है। जब तान्या यह क्लिप देखती हैं, तो वह गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं कि मृदुल जिस लड़के का जिक्र कर रहे हैं, वह उनका ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। तान्या कहती हैं कि वह ग्वालियर से बहुत कम निकली हैं और मुंबई को काम के सिलसिले में ही आई हैं। ऐसे में मुंबई के किसी लड़के के साथ उनके रिलेशन होने का सवाल ही नहीं उठता है। वह मृदुल से कहती हैं, "आपने गलत बोला...आपको मेरे ब्वॉयफ्रेंड्स के बारे में नहीं पता...मैं लड़कों से दूर करती हैं, मैं स्प्रिचुअल हूं और मंदिर जाती हूं।" उन्होंने कहा मैं घर के अंदर भी सिर्फ जीशान को भाई और अमल को दोस्त मानती हूं, इसलिए बस इन दोनों से बात करती हूं।

यह भी पढ़ें- क्या तान्या मित्तल और अमल मलिक पर बड़ा दाव खेल रहे हैं मेकर्स? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कपल हैशटैग अमान्या, अब इस करीबी शख्स ने किया दोनों के रिश्ते पर रिएक्ट

तान्या मित्तल ने जीशान कादरी के सामने किए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे


तान्या मित्तल की घर में जीशान कादरी संग अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वह उन्हें अपना भाई मानती हैं। कल के एपिसोड में तान्या रोते हुए जीशान से कहती हैं कि वह बहुत टैलेंटेंड हैं, उन्होंने खुद के दम पर अपना बिजनेस खड़ा किया है, वह हमेशा लड़कों से दूर रहती हैं, घर में कोई उनका साथ नहीं देता है। तान्या ने बताया, "जब मैं कॉलेज छोड़कर वापिस आ गई थीं, तो भी सभी रिश्तेदारों ने यही कहा था कि लड़के का चक्कर होगा। ये लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, अगर मेरे घरवालों को पता चल गया है तो वे मुझे घर से निकाल देंगे, कोई सपोर्ट नहीं करेगा।" बाद में मृदुल आकर तान्या से इस बात के लिए माफी मांगते हैं।

यह भी पढ़ें- Tanya Mittal Net Worth: बकलावा खाने के लिए दुबई जाने से लेकर स्वर्ग से भी सुंदर घर का दावा करने तक...क्या वाकई इतनी अमीर हैं बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल? जानें नेटवर्थ

 

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल आपको कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Courtesy: Instagram/Tanya Mittal, Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।