Tanya Mittal Age: अमीरी के बड़े दावों पर बहस के बीच अब खुली तान्या मित्तल के एक और झूठ की पोल! इस बार बकलावा नहीं उम्र को लेकर हो रहा है बवाल, यूजर्स बोले मैडम अब बस कर दो

तान्या मित्तल बेशक बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। घर में और घर के बाहर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखने वाली मालची चहर ने आते ही तान्या के कई दावों की पोल खोल दी और टास्क मे भी उन्हें आड़े हाथों लिया। मालती अक्सर तान्या को बाहर उनके बारे में चल रही बातों की तरफ इशारा करती नजर आती हैं। तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 के घर में कई ऐसे दावे किए हैं, जिनकी पोल धीरे-धीरे खुल रही है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज वायरल हैं, जिसमें तान्या वेस्टर्न कपड़ों में हैं, जिसमें उनका घर काफी नॉर्मल सा दिख रहा है और भी कई ऐसी चीजे हैं, जो घर के अंदर दिए उनके स्टेटमेंट्स से मैच नहीं खा रही हैं। खासकर, जबसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर घर में आई हैं, तान्या की बातों को लेकर जमकर बवाल छिड़ा है। इसी बीच लोगों ने नोटिस किया है कि बिग बॉस 19 के घर में वह कई बार अपनी अलग-अलग उम्र बता चुकी हैं। यहां तक कि बिग बॉस से जुड़ा उनका एक प्रमोशनल कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी उम्र अलग लिखी हुई है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
तान्या मित्तल की उम्र को लेकर अब सोशल मीडिया पर छिड़ी है बहस
बिग बॉस 19 के घर में लॉक्ड तान्या मित्तल के पुराने दावों की सच्चाई को लेकर अभी बहस चल ही रही थी कि उनकी असल उम्र को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं। यूजर्स ने नोटिस किया कि बिग बॉस हाउस में तान्या अलग-अलग हफ्तों में कई बार अपनी अलग-अलग उम्र बता चुकी हैं।
अब रेडिट पर बिग बॉस 19 का एक ऑफिशियल पोस्ट किया गया है। इसमें तान्या के जन्म का साल 2000 लिखा है। इसके हिसाब से उनकी उम्र 25 साल हुई, लेकिन बिग बॉस के कई एपिसोड्स में तान्या कह चुकी हैं और कि अपनी जिंदगी के 27-28 साल वह ग्वालियर से बाहर नहीं निकली हैं और पिछले कुछ वक्त से ही वह घर से बाहर निकलकर काम कर रही हैं। ऐसे में उनकी उम्र लगभग 30 साल के आस-पास हुई और इसलिए, अब लोग उनकी असल उम्र को लेकर कंफ्यूज हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैडम अब बस झूठ बोलना बंद कर दो। खैर, इसे लेकर अभी तान्या की टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
तान्या मित्तल और मालती चहर के बीच घर में हुई थी तकरार
View this post on Instagram
कल नॉमिनेशन टास्क के दौरान मालती चहर ने तान्या मित्तल को पूल में धक्का दे दिया। यह टास्क का ही एक हिस्सा था। मालती का कहना था कि इस टास्क में तान्या ने जान-बूझकर साड़ी पहनी है ताकि वह सहानभूति हासिल कर सकें, जब उन्हें पता था कि टास्क होने वाला है, तो उन्हें उस हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए थे। इसके बाद तान्या फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं।
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल आपको कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Tanya Mittal, Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।