Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:38 PM IST

स्कूल टीचर के लिए बेस्ट हैं इस तरह के वूलन ब्लेजर, देंगे एलिगेंट और वार्म लुक

अगर आप भी स्कूल टीचर हैं और रोजाना अपने आउटफिट के साथ पहनने के लिए ब्लेजर तलाश रही हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए ब्लेजर ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-11-24, 19:11 IST
image

अगर आप भी स्कूल टीचर हैं और सर्दियों के मौसम में रोजाना टीचिंग के लिए स्कूल जाती हैं और डेली अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए आउटफिट तलाश रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट एक से एक खूबसूरत विंटर वियर ब्लेजर डिजाइन बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।

व्हाइट लाइनर कॉटन कैजुअल ब्लेजर

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में अधिकतर स्कूल टीचर्स रोजाना पहनने के लिए ब्लेजर तलाशती हैं। अगर आप भी स्कूल में पहनने के लिए ब्लेजर देख रही हैं, तो आप इस तरह के खूबसूरत व्हाइट लाइनर कॉटन कैजुअल ब्लेजर को किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा और आपको डिफरेंट और अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगा।  

1 - 2025-11-24T181152.995

व्हाइट प्लेन ब्लेजर

आप चाहे तो सर्दियों में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह के व्हाइट प्लेन ब्लेजर को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्लेजर डिजाइंस स्कूल महिला टीचर के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के ब्लेजर इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर वर्किंग वुमन के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।  इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

4 - 2025-11-24T181148.840

यह भी पढ़ें : Winter Fashion:  सर्दियों में भी दिखेंगी स्टाइलिश, बस फॉलो करना होंगे ये 3 विंटर फैशन ट्रेंड

ब्लॉक ब्राउन ब्लेजर

अपने स्कूल लुक को खास, अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाने के लिए इस तरह के खूबसूरत बॉक्स ब्राउन ब्लेजर को भी किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लेजर डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और यह स्कूल महिला टीचर के लिए एक एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।   

2 - 2025-11-24T181158.098

हाफ प्रिंटेड ब्लेजर

सर्दियों में अगर आप रोजाना स्कूल जाती हैं और ऐसे में स्टाइलिश दिखने के लिए एक से एक ब्लेजर तलाश रही हैं, तो अब आप किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के हाफ प्रिंटेड ब्लेजर को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लेजर आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे। अगर आप आपके स्कूल में साड़ी पहनकर जाती हैं, तो साड़ी के साथ भी ऐसे ब्लेजर खूब जचेंगे।  

3 - 2025-11-24T181156.008

यह भी पढ़ें :  ऑफिस गर्ल्स को ठंड से बचने के साथ चाहिए स्मार्ट लुक, स्टाइल करें ये ट्रेंडी क्रोशिया स्वेटर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।