Blazer Designs: विंटर पार्टीज में क्रॉप टॉप और जींस संग स्टाइल करें ऐसे ब्लेजर, लुक दिखेगा स्मार्ट

Trendy blazer designs for winter parties: अगर आपको भी विंटर पार्टीज में स्टाइलिश अंदाज में नजर आना है तो आज हम आपको कुछ ब्लेजर डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप जींस और क्रॉप टॉप के संग पेयर करके कैरी कर सकती हैं।
Updated:- 2025-11-11, 21:06 IST
stylish blazers for winter parties

सर्दियों में किसी भी पार्टी में जाने से पहले ऑउटफिट का सलेक्शन काफी मुश्किल टास्क होता है। दरअसल, इस मौसम में हमें सर्द हवाओं से खुद का बचाव करने के साथ पार्टी में स्टाइलिश लुक का जलवा भी दिखाना होता है ताकि लुक काफी मॉडर्न नजर आए। ऐसे में आज हम यंग गर्ल्स के लिए एक परफेक्ट फैशन लुक लेकर आए हैं। जिनको वो विंटर पार्टीज में कैरी करके खुद को ग्लैमरस टच दे सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ डिफरेंट ब्लेजर लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स क्रॉप टॉप और जींस के संग पहनकर खुद को पार्टी परफेक्ट लुक दे सकती हैं। इस तरह के लॉन्ग ब्लेजर आपके लुक को एलीगेंट और ट्रेंडी टच देंगे। इनके संग आप स्मार्ट हेयर स्टाइल और यूनिक एक्सेसरीज से खुद को कंप्लीट लुक दे सकती हैं। आइए देख लेते हैं ब्लेजर के लेटेस्ट डिजाइंस।

प्रिंटेड शार्ट ब्लेजर

अगर आपने ब्लू कलर की जींस संग कोई कलरफुल प्लेन क्रॉप टॉप कैरी किया है, तो उसके संग आप इस तरह का प्रिंटेड शार्ट ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। ऐसे ब्लेजर आपके लुक को स्मार्ट टच देते हैं। विंटर सीजन में अगर आपको डे पार्टी में शामिल होने है तो उसके लिए यह व्हाइट बेस पर प्रिंटेड ब्लेजर लुक बेस्ट रहेगा। इसके संग आप गोल्डन इयररिंग्स, फंकी नेकलेस और हाथों में गोल्डन ब्रासलेट कैरी करके अपना लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती हैं। साथ में हाफ कर्ल करके बालों को ओपन रखें।

printed blazer

वेलवेट पेंट वर्क शार्ट ब्लेजर

विंटर पार्टीज में खुद को ग्लैमरस लुक देने के लिए आप इस तरह के वेलवेट ब्लेजर भी पहन सकती हैं। इस ब्लेजर के बाजू और बीच में पेंट से फ्लावर प्रिंट बना हुआ है। ऐसे में ब्लेजर का लुक काफी ब्यूटीफुल लग रहा है। इस ब्लेजर में आपको लाइट से लेकर डार्क हर तरह के रंग मिल जाएंगे। जिनको आप अपने क्रॉप टॉप और जींस की मैचिंग के संग पेयर कर सकती हैं। साथ में, फंकी इयररिंग्स और ज्वेलरी से अपना लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। इस ब्लेजर के संग आप फंकी बन हेयर स्टाइल रखें।

ये भी पढ़ें: ऑफिस में दिखना है भीड़ से हटके, तो ट्राई करें ऐसे 4 खूबसूरत ब्लेजर 

patch work blazer

प्लेन लांग ब्लेजर

यदि यंग गर्ल्स को ग्रेसफुल अंदाज में नजर आना है तो प्लेन लांग ब्लेजर से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। आप से अपनी लाइट या डार्क ब्लू कलर की जींस के संग व्हाइट क्रॉप टॉप पहनकर किसी भी कलर का प्लेन लांग ब्लेजर स्टाइल करके अपना लुक क्लासी बना सकती हैं। साथ में आप लांग या शार्ट बूट पहनें। और एक्सेसरीज को पर्ल टच में रखें। हेयर स्टाइल को आप पौनी लुक में रख सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Saree Styling Tips: इन ब्लेजर की मदद से साड़ी को दें नया और क्लासी अंदाज, दिखेंगी खूबसूरत

plain blazer

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/HERE&NOW/SHAYE/TANDUL

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।