Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

Fashion Tips: पियर शेप बॉडी है तो अपनाएं ये स्टाइल टिप्‍स

बॉडी का आकार पियर जैसा है तो आपको भी एक बार आर्टिकल में बताए गए स्टाइल टिप्‍स में फॉलो करना चाहिए। इससे आप स्‍टाइलिश नजर आएंगी। 
Updated:- 2023-03-09, 16:26 IST
style tips for pear shaped body type

स्‍टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए केवल महंगे और डिजाइनर आउटफिट्स या फिर एक्‍सेसरीज की ही जरूरत नहीं होती है, बल्कि आपको अपने बॉडी शेप के अनुसार इनका चुनाव करना चाहिए।

बॉडी शेप भी कई प्रकार के होते हैं और अगर आपकी बॉडी पियर शेप की है, तो आपको कैसे कपड़ों का चुनाव करना चाहिए कि आप स्‍टाइलिश और फैशनेबल नजर आएं, इसके लिए आपको एक बार आर्टिकल में दिए गए टिप्‍स को जरूर पढ़ लेना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-प्लेन साड़ी के साथ चुनें स्टाइलिश ब्लाउज के ये डिजाइंस

dresses for pear shaped body

पियर शेप बॉडी कैसी होती है?

  • अगर आपके हिप आपके शोल्‍डर से वाइडर यानि बड़े हैं तो आपकी बॉडी पीयर शेप है।
  • अगर आपके थाइज और हिप एरिया में सबसे ज्‍यादा फैट है तो आपकी बॉडी पीयर शेप है।
  • अगर आपकी कमर चौड़ी है और पैरों का साइज छोटा है तो भी आपकी बॉडी पीयर शेप वाली कहलाएगी।
  • यदि आपकी कमर बहुत ज्‍यादा चौड़ी है तो भी आपकी बॉडी पीयर शेप जैसी ही नजर आएगी।

इसे जरूर पढ़ें- इस हफ्ते इन एक्ट्रेसेस ने अपने फैशन स्टाइल से जीता फैंस का दिल

best summer style tips for pear shaped body

किस तरह के रंग पियर शेप बॉडी पर अच्छे लगेंगे

अगर आपकी कमर, हिप या थाइज हैवी हैं, तो आपको डार्क कलर के बॉटम्स का चुनाव करना चाहिए। इससे आपकी निचली बॉडी का शेप ठीक नजर आता है। वहीं अगर आपकी अपर बॉडी हैवी तो भी आपको यही काम करना चाहिए। आपको थोड़े ब्राइट कलर्स का चुनाव करना चाहिए। आपको बाता दें कि डार्क और ब्राइट कलर आपकी बॉडी में जमा अतिरिक्त फैट को छुपाने में मदद करते हैं।

पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं को कैसे फैब्रिक का करना चाहिए चुनाव?

पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं को बहुत ज्यादा वॉल्यूम वाले फैब्रिक्‍स के स्थान पर फिटिंग वाले फैब्रिक्‍स का चुनाव करना चाहिए। आप नायलॉन, क्रेप, रायलॉन और फ्लेयर वाले फैब्रिक कैरी करती हैं, तो शरीर का फैट कम नजर आता है। वहीं अगर आप बटर कॉटन, पेपर सिल्‍क, ऑर्गेंजा आदि फैब्रिक का चुनाव करती हैं, तो इनमें आप काफी फैट नजर आ सकती हैं।

अगर आप डेनिम या कोई ऐसी ड्रेस कैरी कर रही हैं, जिसमें आपकी कमर चौड़ी और शोल्डर पतले नजर आ रहे हैं, तो आप स्‍लीव्‍स पर फोकस करें। आपको वॉल्यूम वाली पफी स्‍लीव्‍स कैरी करनी चाहिए।

इतना ही नहीं आपको रैप ड्रेस, रैप टॉप्स आदि भी पहनने चाहिए। अगर आपकी अपर या लोअर बॉडी में फैट है तो वह इस तरह की ड्रेसिंग स्टाइल से कम नजर आने लगेगा।

tops for pear shaped body

कैसे आउटफिट्स का करें चुनाव?

  • अगर आपके कंधे पतले हैं और कमर चौड़ी है, तो आपको अपनी वॉर्डरोब में कुछ ऐसे टॉप्‍स रखने चाहिए जिनकी स्‍लीव्‍स पफी हो और आपके कंधों को चौड़ा दिखाए। अगर आपकी अपर बॉडी चौड़ी है, तो आपको रैप टॉप्‍स कैरी करने चाहिए।
  • अगर आप बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करना चाहिए हैं और कमर चौड़ी है तो आपको बेल्‍ट जरूर कैरी करनी चाहिए। वहीं अगर आपके ब्रेस्‍ट या फिर कंधे चौड़े हैं तो आपको स्टाइलिश स्‍टोल या फिर हैवी ज्वेलरी कैरी करनी चाहिए।
  • वैसे गर्मियों के मौसम में आप यदि स्लीवलेस टॉप केरी कर रही हैं तो आप उसके साथ श्रग या फिर कॉटन जैकेट्स आदि भी पहन सकती हैं। इससे भी शरीर की चर्बी छुप जाती है।
  • टॉप की नेकलाइन पर भी आपको ध्‍यान देना चाहिए क्योंकि अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं या फिर शोल्‍डर्स ब्रॉड हैं तो आपको वी-नेकलाइन या फिर ब्रॉड कॉलर वाले टॉप कैरी करने चाहिए।
  • इसके अलावा आप हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स या फिर प्रिंट वाले आउफिट कैरी करती हैं, तो यह आप पर ज्यादा जंचते हैं क्योंकि इससे आप स्लिम नजर आती हैं।
  • तो अगर आपकी भी पियर शेप बॉडी है, तो आपको भी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल में ऊपर दिए गए टिप्‍स को कैरी करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आप और किन विषयों पर जानकारी पाना चाहते हैं, हमें कमेंट करके बताएं और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।