herzindagi
Bollywood style lehenga

Sequin Work Lehenga Designs: ब्राइड के साथ आपको भी निहारेंगे सब, बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहनें ऐसे सिक्विन वर्क लहंगे

Sequin Lehengas Looks: यदि आप अपनी ब्रेस्ट फ्रेंड की शादी के लुक को लेकर परेशान है, तो आज हम आपके लिए गॉर्जियस सिक्विन वर्क लहंगे लेकर आएं हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर उनको रीक्रिएट कर सकती हैं।
Updated:- 2024-12-05, 19:22 IST

फैशन का ट्रेंड हर दिन बदलता है। मार्केट में हर दिन नए रंगों और स्टाइल के कपड़े आते हैं। ऐसे में हमारा न्यू लुक्स की ओर आकर्षित होना तो लाजमी है। तभी हम खुद को फैशन के अकॉर्डिंग ढाल पाते हैं। आमतौर पर हम लोग ज्यादा हैवी और सितारों वाले ऑउटफिट पहनने से बचते हैं, लेकिन जब बात वेडिंग की आती हैं तो थोड़ा अट्रैक्टिव लुक क्रिएट करना भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए हमें थोड़े वर्क वाली ड्रेसेस का चयन करना होता है।

यदि आप भी बहुत जल्द किसी शादी में शामिल होने जा रही हैं, और खुद को गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ सिक्विन वर्क वाले लहंगे लेकर आए हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के लहंगे वेडिंग के हर फंक्शन के लिए बेस्ट चॉइस हैं। आइए देख लेते हैं खूबसूरत शिमरी लहंगे।

ऑम्ब्रे शेड सिक्विन वर्क लहंगा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor 🤍 (@shanayakapoor02)

शनाया कपूर ऑम्ब्रे शेड वाले सिक्विन वर्क लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उनकी ब्रॉड नेक चोली लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रही है। इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी क्रिएट की जा सकती है। साथ ही हेयर स्टाइल में आप बन के अलावा हाफ कर्ल के साथ ओपन हेयर भी ट्राई कर सकती हैं। हाथों में आप सिल्वर या गोल्डन सिल्वर मैचिंग बैंगल्स भी पेयर कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें : रिसेप्शन में सेलिब्रिटी जैसा लुक पाने के लिए एक्ट्रेसेस के इन लहंगे लुक को करें रीक्रिएट

यह विडियो भी देखें

मिरर वर्क लहंगा

golden lehengas

आप वेडिंग सीजन में इस तरह का शिमरी मिरर वर्क लहंगा भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ वी नेक स्लीवलेस चोली नेटिड दुपट्टा परफेक्ट लुक देगा। इसके अलावा आप ज्वेलरी में चाहे तो बस मैचिंग कलर के हैवी इयररिंग कैरी कर सकती हैं, क्यूंकि हैवी वर्क लहंगों के संग लाइट ज्वेलरी बेस्ट रहती है। हेयर स्टाइल में आप हाफ हेयर लुक ट्राई करें।

गोल्डन फिश कट शिमरी लहंगा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा अली खान गोल्डन कलर सितारों वर्क वाले फिश कट लहंगे में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ डीप नेक ब्लाउज काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा है। वहीं दुपट्टे को भी एक्ट्रेस ने स्लिम प्लेट्स के संग ड्रेप किया है। हेयरस्टाइल में आप भी बन लुक सलेक्ट कर सकती हैं। आप या तो एक्ट्रेस की तरह छोटे इयररिंग या फिर नॉर्मल साइज के झुमके भी कैरी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Wedding Lehenga Market: शादी के लिए यहां से खरीद सकते हैं खूबसूरत, डिजाइनर और सस्ते लहंगे.. बजट में ही मिल जाएंगे बेस्ट कलेक्शन

रेड फुल सिक्विन वर्क लहंगा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

हंसिका मोटवानी डार्क रेड कलर के फुल सिक्विन वर्क लहंगे में अप्सरा लग रहीं हैं। साथ में नेटिड शिमरी वर्क दुपट्टा खूब जंच रहा है। हंसिका ने रेड लहंगे के संग कंट्रास्ट कलर की ज्वेलरी पहनी हुई है। बात अगर उनके मेकअप और हेयर स्टाइल की हो तो ग्लॉसी मेकअप और ओपन हाफ कर्ल हेयर इस लुक पर काफी खिल रहा है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन पर्स से अपना लुक कंप्लीट किया।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: instagram/shanaya kapoor/janhavi kapoor/sara ali khan/panchhi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।