सावन का महीना बेहद खुशनुमा होता है। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच घूमना बहुत अच्छा लगता है। इसके साथ ही महिलाएं भी सावन के महीने को खूब एन्जॉय करती हैं। सावन का महीना जिस तरह खिला-खिला लगता है ठीक उसी तरह इस मौसम में फ्रेश रंग और प्रिंट वाले ऑउटफिट ज्यादा अच्छे लगते हैं। जिनको पहनकर आपका लुक अट्रैक्टिव दिखने के साथ आपकी पर्सनैलिटी भीड़ में अलग ही निखर जाए। सावन के महीने में सुहागिन महिलाओं के लिए कई त्योहार होते हैं। इसके अलावा इस मौके पर थीम पार्टीज आदि का भी आयोजन होता है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद साड़ी होती है। साड़ी पहनना अधिकतर महिलाओं की चॉइस होता है। खासकर किसी फेस्टिवल के मौके पर तो साड़ी पहनकर लुक अलग ही नजर आता है।
यदि आप भी सावन के महीने में किसी थीम, किटी पार्टी या फिर त्योहारों के लिए साड़ी पहनने जा रही हैं, लेकिन किसी तरह की साड़ी पहनी जाए। इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में साड़ी के कुछ डिफरेंट प्रिंट्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप सावन में पहनकर अपना लुक फ्रेश और खिला हुआ बना सकती हैं। इन प्रिंटेड साड़ियों को पहनकर आपका लुक हर मौके पर आकर्षक नजर आएगा। आइए फिर देख लेते हैं सावन में पहनने के लिए साड़ी के कुछ यूनिक प्रिंट्स, जो कि आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।
लीफ प्रिंट साड़ी
रेड कलर की यह लीफ प्रिंट साड़ी सावन के महीने में पहनने के लिए परफेक्ट है। यह साड़ी आप सावन सोमवार की पूजा से लेकर किसी भी पार्टी में भी पहनकर जा सकती हैं। साड़ी का फैब्रिक साटन है ऐसे में इसको आप आसानी से ड्रेप करने के साथ घंटों पहनकर रह सकती हैं। यह साड़ी आपके लुक को काफी स्लिम भी बनाती है। इस लीफ प्रिंट साटन साड़ी के साथ आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी और कंट्रास्ट स्लीवलेस ब्लाउज पेयर करें। साथ में फ्लैट हील्स और बन हेयर स्टाइल आपको खूबसूरत लुक देगी।
स्मॉल फ्लोरल प्रिंट साड़ी
सावन के महीने में पहने के लिए आप इस तरह की स्मॉल फ्लोरल प्रिंट साड़ी भी खरीद सकती हैं। पिंक कलर की यह जॉर्जेट साड़ी कैरी करके आपका लुक एकदम फ्रेश नजर आएगा। यह साड़ी आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएगी। इस साड़ी के साथ आप नेट का फुल स्लीव्स ब्लाउज बनवा सकती हैं। साथ में पर्ल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप करें। यह साड़ी किटी पार्टी के लिए बेस्ट रहेगी।
ये भी पढ़ें:Floral Print Saree : समर सीजन में न्यू लूक के लिए वियर करें लेटेस्ट डिजाइंस वाली फ्लोरल प्रिंट साड़ी
टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी
अगर आपको अपना लुक क्लासी और स्टाइलिश बनाना है तो सावन के लिए आप टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी को भी खरीद सकती हैं। यह साड़ी कैरी करने के बाद काफी स्मार्ट लुक देती है। सावन महीने में होने वाली थीम पार्टीज के लिए यह ग्रीन और येलो कॉम्बिनेशन वाली टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी परफेक्ट रहेगी। इसके साथ आप व्हाइट या ब्लैक कलर का हाल्टर नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। साथ में बिग गोल्डन झुमके और ओपन स्ट्रेट हेयर आपको मॉडर्न लुक देंगे।
ये भी पढ़ें: सावन में होने वाली पूजा के लिए पसंद करें Yellow Colour Saree, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/Ode by House of Pataudi/Anouk/Moara
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों