Payal Designs for Mother's Day: इस मदर्स डे मम्मी के पैरों की बढ़ाएं शान, उपहार में दें उन्हें ये घुंघरू वाली पायल; देखें डिजाइंस

मदर्स डे के दिन अगर आप भी अपनी मम्मी को उपहार में कोई यादगार तोहफा देने का सोच रही हैं, लेकिन क्या गिफ्ट करें इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय आप अपनी मम्मी को इस साल मदर्स डे के खास मौके पर कुछ लेटेस्ट चांदी के पायल गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे गिफ्ट आपकी मम्मी के लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन पायल डिजाइंस के बारे में।
चांदी के बेल्ट पैटर्न पायल
आप अपनी मम्मी को यह खूबसूरत चांदी के बेल्ट पैटर्न पायल भी बेस्ट रहेंगे। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी सुनार की दुकान से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी ऐसे पायल मिल सकते हैं। ऐसे पायल आपकी मम्मी के पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

झालर वाले पायल डिजाइन
आप इस साल मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मम्मी को यह खूबसूरत झालर वाले पायल डिजाइन को गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे पायल के डिजाइंस आपकी मम्मी के पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही उनके लिए यह यादगार तोहफा हो सकता है।

मल्टीकलर स्टोन ड्रॉप चार्म पायल
अगर आप अपनी मम्मी को इस साल मदर्स डे पर कुछ खास देने का सोच रही हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो अब आप कम कीमत वाली यह लाइट वेट मल्टीकलर स्टोन ड्रॉप चार्म चांदी के पायल को अपनी मम्मी को गिफ्ट में दे सकती हैं। इस तरह के पायल डिजाइंस गिफ्ट करने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिसे देखते ही आपकी मम्मी खुश हो जाएंगी।
-1777970074789.jpg)
मल्टीलेयर चेन पैर्टन पायल
यही नहीं आप अपनी मम्मी को ऐसे खूबसूरत मल्टीलेयर चेन पैर्टन पायल भी गिफ्ट कर सकती हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत है और पहनने पर हल्के महसूस होंगे, जो कंफर्ट लुक भी देंगे। इस तरह के पायल को अगर आप आपकी मम्मी को मदर्स डे पर गिफ्ट करेंगी, तो यह एक यादगार तोहफा हो सकता है साथ ही यह गिफ्ट आपकी मम्मी को भी खुश कर सकता है।

सिंपल मोटी चेन पैर्टन चांदी के पायल
आप चाहें, तो अपनी मम्मी को मदर्स डे पर देने के लिए इस तरह के सिंपल मोटी चेन पैर्टन चांदी के पायल को भी चुन सकती हैं। ऐसे पायल के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपकी मम्मी के लिए भी सही ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Silver Anklet for Baby Girl: नन्हीं परी के लिए चुनें ये सिल्वर पायल, देखें डिजाइंस
हैंगिंग बेल डेंगलिंग चांदी के पायल
मदर्स डे के खास मौके को यादगार बनाने के लिए और इस दिन अपनी मम्मी को खुश करने के लिए आप कुछ इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले हैंगिंग बेल डेंगलिंग चांदी के पायल को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे पायल के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपकी मम्मी के पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

हैवी गोटा या घुंघरू डिजाइन पायल
अगर आपकी मम्मी को पायल पहनने का बहुत शौक हैं और आपकी मम्मी एक से एक खूबसूरत पायल पहनना पसंद करती हैं, तो आप इस साल मदर्स डे पर अपनी मॉम को इस तरह के लाइटवेट खूबसूरत हैवी गोटा या घुंघरू डिजाइन पायल भी गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के पायल को देखकर आपकी मम्मी बेहद खुश हो जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Nayra/Tanusree Saha/Karizma Jewels/Chaudhari Nidhi
- मदर्स डे पर मम्मी को गिफ्ट में क्या दें?
- मदर्स डे पर आप अपनी मम्मी को चांदी के पायल दे सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।